सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Mumbai: मुंबई और पुणे में हो रही आफत की बारिश, राहत-बचाव के लिए उतारी गई सेना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और पुणे में हो रही भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। मुंबई क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य की राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया है।

Rashmi Singh
  • Jul 26 2024 1:00PM

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और पुणे में हो रही भारी बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है। मुंबई क्षेत्रीय मौसम विभाग के अनुसार, राज्य की राजधानी में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना के साथ येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने कहा, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। 

मुंबई और पुणे में हो रही मुसलाधार बारिश 

बता दें कि, देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर है। भारी बारिश का बड़ा असर महाराष्ट्र में दिख रहा है। मुंबई, पुणे, ठाणे, पालघर सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश जारी है। इसके चलते सड़कों से लेकर रेल ट्रैक तक पानी से लबालब हो चुके है। इसके कारण, यातायात जाम हो गया है और ट्रेन संचालन में देरी हो रही है। लगातार बारिश के कारण कई झीलें भी बारिश आफत बन गई है। यहां जुलाई में अब तक की दूसरी सबसे अधिक बारिश हुई है। 

पुणे में बाढ़ वाले इलाकों से निकाले जा रहे लोग 

पुणे में भारी बारिश के कारण कई इलाकों बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। पानी वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला जा रहा है। एनडीआरएफ और सेना की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई है। सड़कों पर पानी भरा होने से वाहनों का आवागमन कम हो गया है। जहां पानी कम हो गया है, वहां वाहनों का जाम लगा हुआ है। 

डिप्टी सीएम फडणवीस ने बांधों से पानी निकासी बढ़ाने को कहा 

 महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जलजमाव वाले क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण कोयना और खडकवासला बांधों से पानी की निकासी में इजाफे की घोषणा की। खडकवासला बांध से निकासी 35,000 से बढ़कर 40,000 क्यूसेक किया गया है। कोयन बांद से 20,000 से बढ़कर 30,000 क्यूसेक कर दिया गया, शुक्रवार तक इसमें तेजी लाने की संभावना है। पुणे  में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। पानी वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालने और राहत प्रयासों के लिए एनडीआरएफ और सेना की टीमों को तैनात किया गया है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार