सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Kolkata: देशभर के हॉस्पिटल बनें ‘सेफ जोन’... IMA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को लिखा पत्र, उठाई ये बड़ी मांगें

कोलकाता में महिला ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म मामले में IMA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है।

Rashmi Singh
  • Aug 13 2024 11:07AM

कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की रेप और हत्या मामले को लेकर भारतीय चिकित्सा संघ यानी IMA ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को पत्र लिखा है। IMA ने पत्र में लिखा कि, "अपराध को संभव बनाने वाली स्थितियों की विस्तृत जांच होनी चाहिए।"  वहीं भारतीय चिकित्सा संघ ने कार्यस्थल पर डॉक्टरों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कदम उठाने की मांग की है। साथ ही जेपी नड्डा को मिलने का समय भी मांगा है। 

IMA ने पत्र में क्या कहा ?

IMA ने पत्र में कहा कि, "हम देश के चिकित्सा पेशे की ओर से केद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व्यक्तिकत रुप से मिलने का समय चाहते है। इस देश के डॉक्टर पिछले कुछ दशकों से अपने ऊपर होने वाली हिंसा से पीड़ित है। इससे चिकित्सा जगत में भय और दमन का माहौल पैदा हो गया है।" IMA ने अपने पत्र में लिखा , "हम आप के सामने सुरक्षित क्षेत्र, सुरक्षा उपाय और हिंसा पर रोक लगाने के लिए केंद्रीय कानून की मांग करते है। हमे उम्मीद है कि आप हमारी मांगों पर अनुकूल रुप से विचार करेंगे।" 

IMA ने की स्वास्थ्य मंत्री से ये प्रमुख मांगें

1. देशभर के अस्पतालों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए। 

2. सभी प्रमुख सरकारी अस्पतालों में पुलिस कैंप और पर्याप्त सुरक्षा होनी चाहिए। 

3. बड़े निजी अस्पतालों में भी इसी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था अनिवार्य की जानी चाहिए। 

4.संवेदनशील स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य किये जाएं। 

5. 25 राज्यों में डॉक्टरों और अस्पतालों पर हमले का कानून है। वे जमीन पर अधिकतर अप्रभावी होते हैं और निवारण के उद्देश्य को पूरा नहीं करते है। 

IMA की पश्चिम बंगाल सरकार से मांगें

1. मामले की निष्पक्ष गहन जांच हो और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले। 

2. अपराध को सक्षम करने वाली स्थितियों की विस्तृत जांच। 

3. कार्यस्थल पर डॉक्टरों विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा में सुधार के लिए तत्काल कदम। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार