सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों को होगा आर्थिक लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Aug 13 2024 9:24AM

मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति मंगलवार के दिन विधिपूर्वक भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है। उसे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन के हर संकट से निजात मिलती है। अगर आप भी अपना जीवन सुखमय चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन इस विधि से हनुमान जी की पूजा करें। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान शिव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- मेष राशि वालों आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उधार लेने और देने को लेकर आप बिजनेस पार्टनर से ऊंची आवाज में बात करते नजर आ सकते है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।व्यापार में कोई बड़ा लेन-देन न करें। किसी से साझेदारी सोच-विचार कर करें।

वृष (Taurus)-वृष राशि वालों आज घूमने जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र और करियर के क्षेत्र में यदि आप तकनीक का प्रयोग करते हुए काम करेंगे तो समय पर अपना काम पूरा कर पाएंगे। पढ़ाई पर ध्यान न दे पाने के साथ-साथ उनका व्यवहार भी चिड़चिड़ा हो सकता है। पारिवारिक वाद-विवाद से दूर रहें। किसी विशेष कार्य के लिए आप पर सामाजिक-पारिवारिक दबाव बनाया जा सकता है। पत्नी के स्वास्थ्य से चिंतित रहेंगे।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए व्यापार आदि में कोई नया मार्ग खोलेगा। बेरोजगार व्यक्ति को अपना नेटवर्क सक्रिय करना होगा ताकि उनकी नौकरी की तलाश जल्द पूरी हो सके। आपका विनम्र स्वभाव जीवनसाथी के साथ-साथ अन्य लोगों से भी संबंधों को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य के लिए फल और हरी सब्जियां ज्यादा खाएं, जितना हो सके पौष्टिक खाना खाएं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। नया वाहन मकान खरीद सकते हैं।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि वालों आज आप किसी बड़े काम में निवेश कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम की योजना बनानी चाहिए, योजना बनाने के लिए समय लाभकारी है। परिवार में सबकी बात सुनने के बाद ही अपनी बात रखे।  पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में साझेदारों से संबंध मधुर होंगे।

सिंह (Leo)- सिंह आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्ति जो नौकरी कर रहे हैं और अन्यत्र नौकरी के लिए आवेदन कर चुके हैं, उन्हें बहुत सावधानी से आगे बढ़ना चाहिए। परिवार में किसी बात को लेकर जीवनसाथी या पिता से वैचारिक मतभेद होने की संभावना है। मानसिक तनाव बना रहेगा। वाहन संभलकर चलाएं, नहीं तो चोट लग सकती है।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों आज आप अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक रणनीति और प्रचार-प्रसार तैयार करने में आपका पिछला अनुभव काम आएगा। घर में अनावश्यक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का कम इस्तेमाल करे। पत्नी के स्वास्थ्य में गिरावट आयेगी।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को नया पद और कार्यभार दिया जा सकता है, इसलिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रहे। आपको अपनी आय के अनुसार बचत और खर्च के बीच संतुलन बनाकर काम करना होगा, अन्यथा बजट बिगड़ जाएगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। न्यायालय पक्ष में विजय मिलेगी। व्यापार में नया क्षेत्र बनेगा। नये लोगों से संबंध स्थापित होंगे। लाभ होगा।  

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि वालों आज आपको अपने किसी परिचित से कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का समय अनावश्यक कामों में व्यतीत होगा, जिससे शाम को भागदौड़ हो सकती है। घर में चोरी होने की संभावना है, इसलिए समय-समय पर घर की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करते रहें और सतर्क भी रहे।  व्यापार-व्यवसाय को चेंज करने का मन हो, तो अभी थोडा इंतजार करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि वालों आज के दिन आप व्यापार में नया काम या नई साझेदारी शुरू न करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा, क्योंकि इससे आपकी कार्यक्षमता पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। विद्यार्थियों को गुरु के मार्गदर्शन का पालन करना लाभकारी रहेगा. गुरु केवल रास्ता दिखाते हैं, आपको खुद चलना होगा। किसी बात को लेकर मन आशंकित बना रहेगा। पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी टल सकती है। ग्रहों के खेल को देखते हुए स्वास्थ्य लगभग सामान्य रहने वाला है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी। बना हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

 कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों आज का दिन आपको स्वास्थ्य लाभ देगा। कार्यस्थल पर ऑफिशियल कार्यों की लिस्ट बनाकर रखेंगे तो काम पूरा करने में आसानी होगी। ब्रह्म योग बनने से बाजार से लोन में फंसा पैसा मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक लाभ बढ़ेगा और व्यापार बेहतर चलेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रखें, सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे का सम्मान करना बहुत जरूरी है। नौकरी वालो को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। न्यायालय पक्ष में विरोधी परास्त होंगे।

 मीन (Pisces)- मीन राशि वालों आज आप किसी विशेष गेस्ट के आने से प्रसन्नता से भरे रहेंगे। आप कड़ी मेहनत से कार्यस्थल पर सफलता का परचम लहराने में सफल रहेंगे जिससे आप प्रशंसा के पात्र बनेंगे। समय पर काम खत्म करने के बाद आज आपको परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी परिचित व्यक्ति से आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से काम के क्षेत्र में सहयोग मिलेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। कोई नया काम आज आपको मिल सकता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार