सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Mumbai Flood: मुंबई में बारिश से हाल बेहाल, जलभराव के कारण हुआ बाढ़ जैसे हालात, IMD ने जारी किया अर्ल्ट

कई दिनों से महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के वजह से मुंबई के सड़कों पर जलभराव देखने को मिल रहा है। जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Rashmi Singh
  • Jul 8 2024 4:18PM
मानसून दिल्ली, महाराष्ट्र, बिहार, असम समेत पूरे देश में आ चुका है। मानसून आने से कई ऐसे राज्य है जिनका हालात काफी खराब हो रहा है। दरअसल, मुंबई में कई दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। तेज बारिश के वजह से अब मुंबई के सड़कों पर जमभराव देखने को मिल रहा है। जलभराव के कारण लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अब आलम ये है कि, सड़कों से लेकर रेलवे ट्रैक,हर जगह बस पानी ही पानी नजर आ रहा है। इस कारण मुंबई के लोगों को काम पर जाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। 

जलभराव के कारण रेलवे ट्रैक नजर नहीं आ रहे है। इस वजह से कई ट्रेन के रूट को डाइवर्ट कर दिए गए है। फ्लाइट्स को भी एयरपोर्ट लैंडिंग करने में दिक्कत आ रही है। मौसम विभान की मानें तो मुंबई में आज भी बारिश होगा। 

बारिश से मुंबई का हाल बेहाल!
महाराष्ट्र के मुंबई में बारिश के बाढ़ जैसा महौल हो चुका है।  आलम यह है कि, रविवार को आंधी और बारिश के वजह से मुंबई के रेलवे के पटरियों पर एक पेड़ गिरने के बाद कसारा और टिटवाला स्टेशनों के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं निलंबित कर दी गई। इसके अलावा, अटगांव और थानसिट स्टेशनों के बीच पटरियों परा पानी के साथ-साथ मिट्टी जम गई। यहां भी पटरी पर पेड़ गिर गया। जिसके वजह वाशिंद स्टेशन अवरुद्ध हो गया। यहां से गुजरने वाली ट्रेनों को डायवर्ट करना पड़ा। रिपोर्ट्स की मानें तो इन रूटों पर ट्रेन सेवाएं फिर से शुरू हो जाएंगी। 

रेलवे स्टेश के अलावा रोड की हालत तो और भी बुरी है। पानी कई-कई फीट ऊपर तक भर गया है। जलभराव के कारण लंबे ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं भी देखने को मिल रही है। ठाने के शहापुर में पानी में फंसे 49 लोगों को एनडीआरएफ ने रेस्क्यू किया। मुंबई के मौसम पर मौसम विभाग ने कहा कि, अगले तीन चार दिन तक बारिश इसी तरह होगी। मध्य महाराष्ट्र और मराठावाड़ा में 8 से लेकर 10 जुलाई तक मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार