सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Shardiya Navratri 2024: माता रानी की भक्ति से भरपूर इन संदेशों से भेजें नवरात्रि की शुभकामनाएं

शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है।

Deepika Gupta
  • Sep 28 2024 7:36PM

 शारदीय नवरात्रि का पर्व 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, नवरात्रि के नौ दिनों को बेहद शुभ माना जाता है। आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित नवराात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि पर्व का पहला दिन जहां मां शैलपुत्री की पूजा से शुरू होता है, वहीं समाप्ति भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के दिन होती है। नवरात्रि के इस पावन पर्व पर सभी माता रानी की कृपा पाना चाहते हैं। आप भी नवरात्रि की अपनों को चुनिंदा मैसेज से भेजें शुभकामनाएं-

ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।जय माता दी। Happy Navratri 2024

लाल रंग की चुनरी से सजा मां का दरबार, हर्षित हुआ मन, पुलकित हुआ संसार,
नन्हें-नन्हें कदमों से मां आयें आपके घर- द्वार। Happy Navratri 2024

हो जाओ तैयार, मां अम्बे आने वाली है,
सजा लो दरबार मां अम्बे आने वाली हैं,
तन, मन और जीवन हो जायेगा पावन,
मां के कदमो की आहट से गूंज उठेगा आंगन
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

नव कल्पना
नव ज्योत्सना
नव शक्ति
नव अराधना
नवरात्रि के पावन पर्व पर पूरी हो आपकी हर मनोकामना।

क्या है पापी क्या है घमंडी
माँ के दर पर सभी शीश झुकाते
मिलता है चैन तेरे दर पे मैया
झोली भरके सभी है जाते
नवरात्रि की हार्दिक बधाई

सर्व मंगल मांगल्ये,
शिवे सर्वार्थ साधिके,
शरण्ये त्र्यम्बके गौरी
नारायणी नमोस्तुते ।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।

लक्ष्मी का हाथ हो,
सरस्वती का साथ हो,
गणेश का निवास हो,
और माँ दुर्गा के आशीर्वाद से
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो….
हैप्पी नवरात्रि 

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।। Happy Navratri 2024

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार