सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 नक्सली ढ़ेर

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें 5 नक्सली मारे गए है।

Ankur Pratap
  • Oct 21 2024 9:09PM

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें 5 नक्सली मारे गए है। अभी 2 दिन पहले ही गढ़चिरौली में 8 लाख के इनामी नक्सली दंपती ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। इस नक्सली दंपती की पहचान अंजू सुल्या जले और असिन राजाराम कुमार के रुप में हुई थी। सनद रहे कि गढ़चिरौली नक्सलियों का बड़ा क्षेत्र है।

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस ने बताया कि असिन राजाराम कुमार ओडिशा में माओवादियों का एरिया कमेटी सदस्य था। वह हरियाणा के नरवाना का रहने वाला था और हिमाचल की राजधानी शिमला के पास एक इलाके में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था।

वन क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी

सोमवार को पुलिस ने गढ़चिरौली में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान चलाया। वन क्षेत्र में अभी भी तलाशी अभियान जारी है। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में 5 नक्सली मारे गए। जिले के एसपी ने बताया कि कोपरशी जंगली क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की गई। मरे हुए नक्सलियों की पहचान की जा रही है।

नक्सली दंपती ने किया आत्मसमर्पण

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें 5 नक्सली मारे गए है। अभी 2 दिन पहले ही गढ़चिरौली में 8 लाख के इनामी नक्सली दंपती ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था। इस नक्सली दंपती की पहचान अंजू सुल्या जले और असिन राजाराम कुमार के रुप में हुई थी। सनद रहे कि गढ़चिरौली नक्सलियों का बड़ा क्षेत्र है।

   

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार