सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Ratan Tata Hospitalised: रतन टाटा की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती

रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई है। वो मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती है।

Rashmi Singh
  • Oct 7 2024 12:51PM

दिग्गज बिजनेसमैन और टाटा संस के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। बताया जा रहा है कि वह आईसीयू वार्ड में हैं। रतन टाटा 86 साल के हैं। उन्हें सोमवार तड़के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया।

अस्पताल से एक डॉक्टर ने पुष्टि की कि रतन टाटा को गंभीर हालत में देर रात या सोमवार तड़के करीब 12.30-1 बजे अस्पताल लाया गया था। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करना पड़ा। यहां प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शाहरुख एस्पी गोलवाला के नेतृत्व में गहन चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। 

हालांकि, रतन टाटा ने बयान जारी कर कहा है कि वह ठीक हैं। बयान में रतन टाटा ने कहा, 'मैं अपने स्वास्थ्य के बारे में हाल ही में फैली अफवाहों से अवगत हूं। मैं सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे निराधार हैं। मैं वर्तमान में अपनी उम्र और संबंधित चिकित्सा स्थितियों के कारण मेडिकल चेक अप करवा रहा हूं। चिंता का कोई कारण नहीं है। मैं अच्छे मूड में हूं और अनुरोध करता हूं कि जनता गलत सूचना फैलाने से बचे।'

सरकार ने किया सम्मानित

 अगर बात करे टाटा की सबसे उल्लेखनीय उपलब्धियों में से एक 2008 में जगुआर लैंड रोवर का अधिग्रहण था, जो टाटा समूह के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण था। परोपकार और कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें अनगिनत सम्मान दिलाए हैं, जिनमें भारत के दो सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म भूषण और पद्म विभूषण शामिल हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार