सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

PM Modi Birthday: 74 साल के हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, CM योगी, एकनाथ शिंदे समेत इन दिग्गजों ने दी PM को जन्मदिन की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास अवसर पर पीएम मोदी को सीएम योगी, सीएम एकनाथ शिंदे, सीएम नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है।

Rashmi Singh
  • Sep 17 2024 10:04AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 74वां जन्मदिन मना रहे है। पीएम मोदी के इस खास अवसर पर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सीएम एकनाथ शिंदे, सीएम नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह ने बधाई दी है। शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रधानमंत्री के लिए पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि, जनसेवा व लोककल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। 

CM योगी ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई 

वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोल्स कर लिखा कि, "140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई! Nation First की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और 'विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत' के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है। आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है। आप सच्चे अर्थों में भारत के 'अमृतकाल के सारथी' हैं।  25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो और हम सभी को सदैव आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।"

एकनाथ शिंदे ने भी दी पीएम को बधाई 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरी जन्मदिन की शुभकामनाएं।मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा है।  "मैं उनके 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की शक्ति की कामना करता हूं। देश को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के पीएम मोदी के संकल्प को पूरा करने के लिए महाराष्ट्र भी हर संभव प्रयास कर रहा है. मैं कहना चाहता हूं कि 21वीं सदी भारत की सदी है। देश के कप्तान प्रधानमंत्री मोदी हैं, मैं उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।"

वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, "आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी दी पीएम मोदी को शुभकामनाएं

 बता दें कि,  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 74वें जन्मदिन पर बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आपने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व के बल पर असाधारण नेतृत्व प्रदान किया है और देश की समृद्धि और प्रतिष्ठा में वृद्धि की है।’’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मेरी कामना है कि आपके द्वारा राष्ट्र प्रथम की भावना से किए जा रहे अभिनव प्रयासों से भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रशस्त हो। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं सानंद रहे।’’ 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार