सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

केंद्रीय MSME मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन के अवसर पर PM मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और CM योगी ने दी बधाई

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने बधाई दी है।

Rashmi Singh
  • Oct 6 2024 5:27PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) मंत्री जीतन राम मांझी के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने बधाई दी है। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, 'केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी राजनीति में वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं में से एक, उन्होंने अपना जीवन गरीबों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों की भलाई के लिए समर्पित कर दिया है। वह प्रमुख एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कई प्रयास कर रहे हैं। उन्हें लंबे और स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद मिले।'

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मांझी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर उनके लिए पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में शाह ने लिखा कि, 'NDA सरकार में केंद्रीय मंत्री श्री जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। आप निरंतर वंचित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित भाव से इसी प्रकार कार्य करते रहें। मातारानी से आपके स्वस्थ और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।'

इनके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जीतन राम मांझी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, ' माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व सुयशपूर्ण जीवन की प्राप्ति हो।'

वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक्स पर लिखा, "केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं। बाबा महाकाल आपको स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन प्रदान करें, यही कामना है।"

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगल कामना करते हुए लिखा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे वरिष्ठ साथी, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।"

वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। लिखा, "माननीय केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।"

सुदर्शन न्यूज के रेसिडेन्ट एडिटर मुकेश कुमार जी ने भी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी को जन्मदिन के अवसर पर एक्स पर पोस्ट कर बधाई दी है। उन्होंने पोस्ट कर लिखा कि, 'देश के महान दलित नेता, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं...'

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार