सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ में बाथरूम की जाली काटकर अनाथालय से नौ नाबालिक लड़कियां हुई गायब, मचा हड़कंप

गायब हुई सभी लड़कियां नाबालिक बताई जा रही है l यह लड़कियां अलग-अलग जिलों जैसे बहराइच, बाराबंकी और अयोध्या से है l

Rajat Mishra
  • Oct 18 2024 11:40PM

इनपुट-रोहित बाजपेई, लखनऊ

 
लखनऊ मैं एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है जहां पर अनाथालय से 9 लड़कियां गायब हो गई। यह घटना राजधानी लखनऊ के अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित श्री राम औद्योगिक अनाथालय की है,जहां से लड़कियों ने बाथरूम की जाली काटकर भागने का प्रयास किया है l 
 
अनाथालय के अधिकारियों द्वारा पुलिस को इस घटना की सूचना सुबह लगभग 3:45 दी गई। इसके बाद अलीगंज पुलिस एक्शन में आई पुलिस ने तत्काल कार्यवाही की और दो लड़कियों को पूरनिया इलाके से सुरक्षित बरामद कर लिया, जबकि 7 लड़कियों का अभी तक कुछ पता नहीं है तलाश जारी है। गायब हुई सभी लड़कियां नाबालिक बताई जा रही है l यह लड़कियां अलग-अलग जिलों जैसे बहराइच, बाराबंकी और अयोध्या से है l 
 
पुलिस द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है की बाकी लड़कियां भी आसपास के क्षेत्र में ही भीड़ भाड़ वाले इलाकों रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर हो सकती है l पुलिस प्रशासन ने नाबालिक लड़कियों के परिवार से संपर्क किया है और संभावित ठिकानों पर छानबीन जारी है। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लापता लड़कियों को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने की और कोशिश कर रही है l

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार