सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Bengaluru PG Murder: बेंगलुरु के पीजी में बिहार की लड़की की हत्या, गर्लफ्रेंड की दोस्त का गला रेतने वाला MP से हुआ गिरफ्तार

Crime News:महिला के हत्या के आरोपी अभिषेक को पकड़ने के लिए बेंगलुरु पुलिस ने तीन विशेष टीमें बनाई थी।

Ravi Rohan
  • Jul 27 2024 12:37PM

कर्नाटक के बेंगलुरु में बिहार की एक महिला की निर्मम हत्या मामले में पुलिस को सफलता हाथ लगी है। 23 जुलाई को बेंगलुरु के कोरमंगला में छात्रावास में रहने वाली एक 24 वर्षीय युवती की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। युवती एक निजी कंपनी में काम करती थी। पुलिस को महिला की हत्या का सीसीटीवी फुटेज मिला, जिसके आधार पर जांच की गई। हत्यारा कांड करने के बाद मध्यप्रदेश भाग गया था। शनिवार को हत्या के आरोपी को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। वारदात का फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

बिहार की थी युवती

पुलिस के अनुसार, मृतक महिला कृति कुमारी बिहार की रहने वाली थी। वह एक निजी कंपनी में काम करती थी और बेंगलुरु के कोरमंगला में वीआर लेआउट में एक आवास में रह रही थी। पीजी में ही महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। जांच में सामने आया है कि, हत्या का आरोपित व्यक्ति मंगलवार को रात 11:10 बजे से 11:30 बजे के बीच पीजी परिसर में घुस आया था। वह सीधे तीसरी मंजिल के एक कमरे की ओर सीसीटीवी फुटेज में जाते हुए देखा गया, जहां कृति रहती थी।

आरोपी ने कृति के कमरे का दरवाजा खटखटाया और उसपर हमला करना शुरू कर दिया। कमरे के अंदर 18 सेकंड तक हाथापाई के बाद दोनों गैलरी में आ गए। आरोपी ने प्लास्टिक की थैली से छिपा हुआ चाकू निकाल कर कृति के गले पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला कि, हत्यारे का नाम अभिषेक है, जो मध्य प्रदेश के भोपाल का मूल निवासी था।

क्या थी हत्या की वजह?

आरोपित अभिषेक की गर्लफ्रेंड महाराष्ट्र की रहने वाली थी, जो कृति की दोस्त और सहकर्मी भी थी। बताया जाता है कि हाल ही में दोनों का ब्रेकअप हुआ था। इसीलिए पीड़िता और उसकी दोस्त ने अभिषेक से दूरी बनानी शुरू कर दी थी। दोनों सहेली पहले एक ही पीजी में रहते थे जहां अभिषेक का आना-जाना था। इसलिए कुछ समय पहले ही कृति ने अपनी सहेली को दूसरे पीजी में शिफ्ट कर दिया और दोनों ने अभिषेक का फोन उठाना बंद कर दिया था। शायद इसी बात से अभिषेक गुस्सा था।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने शुक्रवार को बताया कि, पुलिस ने फरार आरोपी को पकड़ने के लिए 3 विशेष टीमें बनाई थी। टीमें भोपाल और मध्य प्रदेश के अन्य स्थानों पर गई हैं। इसके बाद आज शनिवार को आरोपी अभिषेक को MP के भोपाल से गिरफ्तार किया गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार