सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Haryana Election Results: हरियाणा में BJP की लहर... भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट समेत कई दिग्गज नेता पीछे, जानिए राज्य के सभी सीटों का हाल

हरियाणा के 90 विधानसभा सीटों के रुझान आ रहे है। अभी तक के रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है।

Rashmi Singh
  • Oct 8 2024 11:09AM

हरियाणा की सभी 90 सीटों के रुझान आ रहे है। शाम तक नतीजों को घोषित किए जाने है। ऐसे में अभी तक के रुझानों में बीजेपी ने दमखम दिखाते हुए बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। वहीं मुख्यमंत्री नायम सिंह सैनी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, विनेश फोगाट, रंजीत सिंह चौटाला, दुष्यंत चौटाला, गोपाल कांडा और सावित्री जिंदल समेत कई बड़े चेहरे चुनावी मैदान है। ऐसे में आइए जानते है राज्य के सभी सीटों पर क्या हाल है। यहां से किस सीट पर कौन आगे है और कौन सा बड़ा चेहरा पीछे चल रहा है। 

बता दें कि, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र की लाडवा से और भूपिंदर सिंह हुड्डा रोहतक की गढ़ी सांपला सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इनके अलावा अंबाला कैंट से अनिल विज, जुलाना सीट से विनेश फोगाट, सिरसा से गोपाल कांडा, रानिया से रंजीत चौटाला, उचाना कलां से दुष्‍यंत चौटाला, हिसार से सावित्री जिंदल, रेवाड़ी सीट से लालू यादव के दामाद चिरंजीव राव शामिल हैं। तोशाम सीट से श्रुति चौधरी। वहीं अनिरुद्ध चौधरी चुनावी मैदान में हैं। 

यहां देखिए कौन कहां से आगे...

1. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से 732 वोटों से आगे चल रहे है। 
2. उचान कलां सीट से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेंद्र सिंह ने लगातार बढ़त बनाई है। वो 1188 वोटों से आगे चल रहे है। 
3.  रानिया सीट पर INLD कैंडिडेट अर्जुन चौटाला ने लगातार बढ़त बनाई है। 
4. अटेरी सीट से अट्टर लाल 2574 वोटों से आगे चल रहे है। 
5. अंबाला कैंट में निर्देलीय प्रत्याशी चित्रा सरवरा आगे चल रही है। 
6. अनिल विज चित्रा से करीब 940 वोटों से पीछे चल रहे है। 
7. हिसार सीट से निर्देलीय चुनाव लड़ रही सावित्री जिंदल आगे चल रही है। 
8. रेवाड़ी सीट पर लालू यादव के दामाद और कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव पीछे चल रहे है। वहीं इस सीट पर बीजेपी प्रत्याशी लक्ष्मण यादव ने 1908 वोटों से लीड बनाई है। 
9. जुलाना सीट से विनेश फोगाट 2000 हजार से ज्यादा वोटो से पिछे चल रही है। इसी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार योगेश बैरागी ने बढ़त बनाई है। 
10. करनाल से बीजेपी प्रत्याशी जगमोहन आनंद 4479 वोटों से आगे चल रहे है। 
11. हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान होडल सीट पर 637 वोटों से आगे चल रहे है। 
12. चौटाला परिवार के सदस्य और दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला डबवाली सीट से पीछे चल रहे है। 
13. सिरसा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया 1053 वोटों से आगे है। 
14. गढ़ी सांपली किलोई सीट पर भूपेंद्र सिंह हु्ड्डा आगे चल रहे है। 
15. सिरसा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गोकुल सेतिया 1053 वोटों से आगे है। आदमपुर सीट से कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई ने आगे चल रहे है। 
16. गढ़ी सांपली किलोई सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा पीछे चल रहे है। 
17. ऐलनाबाद सीट से INLD के अभय सिंह चौटाला आगे चल रहे हैं। 
18. तोशाम सीट पर बीजेपी प्रत्याशी श्रुति चौधरी ने बढ़त बना ली है। 
19. उचाना कलां सीट से दुष्यंत चौटाला पीछे हो गए हैं। 
20. करनाल में बीजेपी के जगमोहन आनंद 1470 वोट से आगे चल रही है। कांग्रेस उम्मीदवार सुमिता विर्क पिछड़ गई हैं। 
21. सिरसा सीट से गोपाल कांडा पीछे चल रहे हैं। 
22. गढ़ी सांपला किलोई सीट से भूपिंदर सिंह हुड्डा पहली राउंड की वोटिंग के बाद 5 हजार वोटों से आगे हैं। 
23. उचाना कलां सीट से जेजेपी उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला आगे चल रहे हैं। 
24. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से आगे चल रहे हैं। 
25. ऐलनाबाद सीट से INLD के अभय चौटाला पीछे, बीजेपी उम्मीदवार ने बढ़त बनाई है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार