सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों को मिलेगा धन लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा विष्णु जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 19 2024 9:15AM

गुरुवार के दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति के पूजन का विधान है। गुरुवार के दिन पीली चीजों का जैसे चने की दाल, केला, केसर आदि का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती है। जिन लोगों के विवाह और नौकरी-व्यापार में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार व्रत करना चाहिए। इससे पुण्य फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा  विष्णु जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।  

मेष (Aries)- आज का दिन आपके लिए परेशानियों से भरा रहेगा। किसी काम को लेकर आप चिंतित रहेंगे। व्यापार में घाटा हो सकता है। अपने पार्टनर से सावधान रहें। व्यापार में आपको बड़ा घाटा उठाना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार मिलेगा।

वृष (Taurus)-  अगर आज आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। किसी बड़ी साझेदारी के कारण आपको व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन (Gemini)- आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आप आध्यात्मिकता से भरपूर रहेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नई साझेदारी की शुरुआत होगी। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

कर्क (Cancer)- किसी खास काम से यात्रा पर जा सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, अन्यथा दुर्घटना हो सकती है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। किसी प्रियजन से संबंधित दुखद समाचार मिलेगा। बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कार्यस्थल बदलना आज आपके हित में नहीं रहेगा।

सिंह (Leo)- आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार में नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। परिवार में सभी का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों से आर्थिक लाभ मिलेगा।

कन्या (Virgo)-  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी खास काम से आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी से करें। व्यापार में बड़ा निवेश न करें। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में किसी करीबी के बारे में दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला (Libra)- आज आप किसी बेकार के विवाद में उलझ सकते हैं। आपका मन अशांत रहेगा। आप अपने विरोधियों के षडयंत्र का शिकार हो सकते हैं। अपने विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार में आज आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-बहनों और भतीजों से मतभेद हो सकता है। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें।

वृश्चिक (Scorpio)- आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपने खान-पान का ध्यान रखें। आज आपको व्यापार में घाटा हो सकता है। आज कार्यस्थल बदलना आपके हित में नहीं रहेगा। परिवार में वाद-विवाद से बचें, पत्नी से मधुर संबंध बनाए रखें।

धनु (Sagittarius)- आज आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। यदि आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो यह समय उचित नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल रहेगा। मान-सम्मान में कमी महसूस होगी। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें।

मकर (Capricorn)- आज आपका मन अशांत रहेगा। आज आपको अपने किसी करीबी के बारे में दुखद समाचार मिलेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें। आज व्यापार में कोई बड़ा जोखिम न लें। कार्यस्थल बदलना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में लोग आपका विरोध कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। वाहन आदि का प्रयोग करते समय सावधानी बरतें। साथ ही मौसम की वजह से आपकी सेहत खराब हो सकती है, लेकिन व्यापार में आज आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। आपके रुके हुए काम फिर से शुरू हो सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी साझेदारी हो सकती है। परिवार में शुभ कार्यक्रम होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces)- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। पैसों को लेकर आपका अपने दोस्त से विवाद हो सकता है, जिससे आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। कामकाज में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार