सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मीन राशि वालों को व्यवसाय में मिलेगी सफलता, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 17 2024 9:24AM

मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति मंगलवार के दिन विधिपूर्वक भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है। उसे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन के हर संकट से निजात मिलती है। अगर आप भी अपना जीवन सुखमय चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन इस विधि से हनुमान जी की पूजा करें। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। 

मेष (Aries)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको खास तौर पर स्वास्थ्य के मामले में काफी लाभ देखने को मिलेगा। आज आप अपनी वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे, जिससे आपके कोई पुराने बिगड़े हुए काम पूरे हो सकते हैं। व्यापार में बड़ा मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार में आपके किसी खास फैसले से सभी लोग प्रभावित होंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृष (Taurus)-  आज आप कुछ बातों को लेकर चिंतित हो सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। आज आपके संपर्क में आए लोग आपको धोखा देकर किसी बड़ी साजिश में फंसा सकते हैं। बेहतर होगा कि आप सावधान रहें। कार्यस्थल पर किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना इस समय आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। व्यापार में गिरावट का अनुभव करेंगे। पत्नी से मतभेद हो सकता है।

मिथुन (Gemini)- आज वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो आप किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन बेचैन रहेगा, जिसके कारण आप कार्यस्थल पर कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। इसके कारण आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आज परिवार में आपका विरोध बढ़ेगा। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

कर्क (Cancer)- आज आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। इन विचारों को क्रियान्वित करने के लिए आज आप अपने सहकर्मियों से मदद मांग सकते हैं। आज आपको कोई विशेष लाभ मिलने वाला है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में किसी बड़े साझेदार से आपकी डील हो सकती है, जिससे भविष्य में बड़ा मुनाफा होगा।परिवार में शुभ कार्यक्रम होने के योग बनेंगे।

सिंह (Leo)- आज का दिन आपके लिए खुशखबरी से भरा रहेगा। यदि आपने नौकरी के लिए कोई एग्जाम दिया है, तो आज आपको बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। इसके लिए तैयार रहें। साथ ही आज आप व्यापार में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको बड़ा लाभ मिलेगा। आज आपको सामाजिक और पारिवारिक क्षेत्र में बड़ा सम्मान मिल सकता है। आप अपनी पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।

कन्या (Virgo)- आज आपको स्वास्थ्य संबंधी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कोई पुरानी बीमारी फिर से उभर सकती है, जिसके कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। आज व्यापार में किसी अजनबी से बड़ी डील करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी।

तुला (Libra)- आज आपका मन नकारात्मक विचारों से भरा रहेगा। किसी की अच्छी बातें भी आज आपको बुरी लगेंगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद पैदा कर सकते हैं। अगर आप विवादों से बचना चाहते हैं तो आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में बड़े लेन-देन से बचें। साथ ही पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में चल रहे विवाद से भी दूर रहें, अन्यथा आपको भारी नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक (Scorpio)- आज अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, लेकिन किसी अजनबी पर भरोसा करने से आपको बड़ा नुकसान हो सकता है। अगर आप बिजनेस में कोई बड़ा सौदा करते हैं तो कागजी कार्रवाई अच्छी तरह से जांच लें। उसके बाद ही कोई फैसला लें। आज अपनी पत्नी से अपनी भावनाएं शेयर करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु (Sagittarius)- आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भर जायेगा। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज आप अपने जीवन के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, जिसमें सभी आपका साथ देंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं। आज आपको रुका हुआ पैसा मिल सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आज आप अपनी पत्नी और बच्चों के लिए कुछ पैसे बचा सकते हैं।

मकर (Capricorn)- आज आपके परिवार में किसी की तबीयत खराब हो सकती है, जिससे आप काफी चिंतित नजर आएंगे। साथ ही आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर भी चिंतित हो सकते हैं।  आज व्यापार में कोई बड़ा बदलाव न करें या कोई बड़ा निवेश करने के बारे में न सोचें, नहीं तो आपको भारी नुकसान हो सकता है। आज अपने निजी मामले अपने परिवार से शेयर न करें, नहीं तो आपको धोखा मिल सकता है। आज आप अपनी पत्नी और बच्चों के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)- आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना चाहिए, अन्यथा बने बनाये काम बिगड़ सकते हैं। आज किसी भी तरह का विवाद आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा। आज अपने वरिष्ठों से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार में स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में विरोध बढ़ेगा। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

मीन (Pisces)- आज आप अपने निजी जीवन में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे आपका परिवार और आप काफी प्रभावित होंगे। स्वास्थ्य को लेकर आज स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार में आप किसी बड़ी डील का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आय के नए स्रोत खुलेंगे। परिवार में विवाद खत्म होंगे और सामंजस्य बना रहेगा। पत्नी से आपको पूरा सहयोग मिलेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार