सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

रेलवे बोर्ड एडिशनल मेम्बर ने विश्व हेरिटेज दिवस पर चारबाग रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

आज रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से एडिशनल मेम्बर (EnHM), मनु गोयल का उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ

Rajat Mishra
  • Apr 18 2025 5:21PM

इनपुट- रवि शर्मा, लखनऊ 
 
आज रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली से एडिशनल मेम्बर (EnHM), मनु गोयल का उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लखनऊ स्थित चारबाग रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ। विदित हो कि आज ही के दिन मनाए जाने वाले विश्व हेरिटेज दिवस के तत्वाधान में लखनऊ मंडल की EnHM शाखा द्वारा मंडल की समृद्ध और बहुमूल्य विरासत को प्रदर्शित करने वाली एक हेरिटेज गैलरी का आयोजन चारबाग स्टेशन पर किया गया है।

अपने आगमन के इस अवसर पर एडिशनल मेम्बर (EnHM) ने मंडल रेल प्रबंधक, एस.एम. शर्मा एवं अन्य अधिकारियों के साथ इस हेरिटेज गैलरी का अवलोकन किया तथा इसके उपरांत उन्होंने चारबाग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने लखनऊ स्टेशन पर वर्तमान समय में चल रहे सभी पुनर्विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त करते हुए इन सभी कार्यों को गहनता से परखा। उन्होंने इन सभी विकास कार्यों को निर्धारित समय पर उच्च गुणवत्ता के साथ समाप्त करने की बात को प्रमुखता से कहा  एवं इस विषय में अपने आवश्यक निर्देश पारित किए। इसके साथ ही उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध सभी व्यवस्थाओं का निरंतर आधुनिकीकरण करने तथा इनमें वृद्धि करने की बात कही। 

इसके अतिरिक्त इस दौरान उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने लखनऊ स्टेशन की महत्ता का उल्लेख करते हुए स्टेशन पर प्रगतिशील विकास कार्यों की समीक्षा की एवं अन्य भावी परियोजनाओं एवं बिंदुओं पर मंत्रणा की। आज के इस निरीक्षण कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, नीलिमा सिंह, विभिन्न विभागों के शाखाध्यक्ष एवं अन्य अधिकारी, RLDA के अधिकारी तथा अन्य कर्मचारी सम्मिलित हुए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार