सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगा विष्णु जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 26 2024 9:15AM

गुरुवार के दिन विष्णु जी और देव गुरु बृहस्पति के पूजन का विधान है। गुरुवार के दिन पीली चीजों का जैसे चने की दाल, केला, केसर आदि का दान करने से वैवाहिक जीवन में खुशियां आती हैं। जिन लोगों के विवाह और नौकरी-व्यापार में रुकावटें आ रही हैं उन्हें गुरुवार व्रत करना चाहिए। इससे पुण्य फल प्राप्त होता है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा विष्णु जी की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आप परेशानियों से परेशान रहेंगे। किसी भी काम में मन नहीं लगेगा. बिजनेस के काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा करते समय सावधान रहें। बिजनेस में अभी कोई नया काम शुरू न करें।

वृष (Taurus)- आज आप बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं, सेहत अच्छी रहेगी। काम की अधिकता के कारण आप कमजोरी महसूस कर सकते हैं। आपका मन परेशान रहेगा। बिजनेस में विरोध से नुकसान उठाना पड़ सकता है।

मिथुन (Gemini)- आज आप किसी वाद-विवाद में उलझ सकते हैं। पारिवारिक विवादों से दूर रहें। बिजनेस में पार्टनर के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। बिजनेस में बड़ा जोखिम न लें। आपको अपनों से प्यार और स्नेह प्राप्त होगा। आप नये कार्य का प्रारम्भ न करें।

कर्क (Cancer)- कामकाज के मामले में आज कोई बड़ा जोखिम न लें। आपको बिजनेस में घाटा उठाना पड़ सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह (Leo)- आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा. परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी परिचित से मिलना होगा। बिजनेस में आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आप अपने कार्यस्थल पर बड़ा निवेश कर सकते हैं। अपने विरोधियों से सावधान रहें।

कन्या (Virgo)- आज आपका मन परेशान रहेगा। आपको अपने बिजनेस पार्टनर से धोखा मिल सकता है। आज व्यापार आदि में कोई बड़ा लेन-देन न करें। अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. अगर आप यात्रा पर जाएं तो वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला (Libra)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। बिजनेस में नई पार्टनरशिप के साथ आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक (Scorpio)- आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। वाद-विवाद से स्वयं को दूर रखें। आज कोई भी नया काम शुरू न करें. आपको बिजनेस में घाटा उठाना पड़ सकता है। आपका मन परेशान रहेगा। आज आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

धनु (Sagittarius)- आज वह काम आ सकता है जिसके बारे में आप काफी समय से सोच रहे हैं। आपका वह काम पूरा हो जायेगा. किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। आपका मन आनंद से भर जाएगा. परिवार में किसी प्रियजन का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर (Capricorn)- आज का दिन आपके लिए उपयुक्त रहेगा। परिवार के सदस्यों से आपको प्यार और सहयोग मिलेगा। आपका कोई पुराना विवाद खत्म हो जाएगा। मन प्रसन्न रहेगा. बिजनेस में दोस्तों की मदद से आप कोई बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कुंभ (Aquarius)- आज आपको सामाजिक क्षेत्र में अपमान का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप लंबी यात्रा पर जा रहे हैं तो वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यवसाय में किसी को बड़ी रकम उधार न दें। अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है. परिवार में किसी करीबी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मीन (Pisces)- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको किसी विशेष पद से सम्मानित किया जा सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार आदि में आपको लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार