सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

'कुछ जीव जंतु ऐसे हैं जिनको भारत में हुई प्रगति दिखाई नहीं देती...' कपड़ा विभाग के 100 दिन के लेखा जोखा के दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने कपड़ा विभाग का 100 दिन का लेखा जोखा जारी किया है।

Rashmi Singh
  • Sep 27 2024 3:06PM

आज केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह नें अपने कपड़ा विभाग का 100 दिन का लेखा जोखा ज़ारी किया. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया, 'उनको चुनाव से पहले 100 दोनों का टास्क मिला था. जिसको कपड़ा मंत्रालय ने पूरी जिम्मेदारी के साथ टास्क को लिया और उसको पूरा किया.'

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बताया कपड़ा मंत्रालय कृषि के बाद रोजगार देने वाला दूसरा सबसे बड़ा विभाग बन चुका है. यह किसान से भी जुड़ा है और उघोग से भी जुड़ा है. कपड़ा मंत्रालय 166 मिलियन का   मार्केट है जिसको350 मिलियन तक ले जाना है। कपड़ा मंत्रालय का Vision Next का एजेंडा है. 

गिरिराज सिंह ने बताया कि, 'चार प्रकार का सिल्क है दुनिया मे और यह चारों सिल्क भारत में पाए जाते हैं.'  कपड़ा मंत्रालय में  100 दिनों में 150 research को मंजूरी दी गई है.इतना ही नहीं मंत्रालय में पीएम मेगा मित्र टेक्सटाईल पार्क की शुरुआत की जा रही है। जिसकी शुरुआत 20 सितंबर को अमरावती से की गई है। मंत्रालय में हैंडलूम के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं, Handloom के विकास के लिए कई कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पीएम मोदी के विजन को मंत्रालय आगे बढ़ा रहा है। जिसके तहत सिल्क दीदी की शुरुआत की गई. गिरिराज सिंह ने बताया NIFFT टेक्सटाइल इंडस्ट्री का back bone है। बिना design के यह इंडस्ट्री नहीं चल सकती है। मंत्री का यह भी कहना है  आत्मनिर्भर भारत के कारण हम अपना forcast कर रहे हैं और design तैयार कर रहे हैं। 4 हजार शहर इस स्कीम से जुड़े हैं. 

कपड़ा मंत्रालय में  2014 में 20 हजार टन उत्पादन था , अभी 40 हजार टन उत्पादन कर रहे हैं. मंत्रालय ने  50 हजार टन का लक्ष्य लिया है। 1 करोड़ लोग इस क्षेत्र में लगे हुए है. विपक्ष पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा दुनिया में कुछ जीव जंतु ऐसे हैं जिनको भारत में हुई प्रगति दिखाई नहीं देती। वो हमारा चश्मा ले सकते हैं. 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार