सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नगर पालिका मंझनपुर दफ्तर में सभासदों का प्रदर्शन

कौशांबी। मंझनपुर नगर पालिका दफ्तर में सभासदों ने अध्यक्ष व ईओ के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप है नगर पालिका दफ्तर में अध्यक्ष ईओ की खींचतान में क्षेत्र के विकास कार्य ठप हो गए हैं। जनता अब उनसे विकास के बाबत सवाल करने लगी है। लेकिन नगर पालिका दफ्तर में कमीशन के चलते अध्यक्ष ईओ में खींच तान चल रही है।

अरविंद तिवारी
  • Jun 27 2024 4:17PM
ब्रहस्पतिवार की दोपहर नगर पालिका दफ्तर पहुचे सभासदो ने अध्यक्ष ईओ के खिलाफ प्रदर्शन कर क्षेत्र में विकास कार्य न होने का आरोप लगाया। सभासदों ने मीटिंग हाल मे एकत्रित होकर पहले समूहिक बैठक की। बैठक मे सामूहिक रूप से नगर पालिका दफ्तर में आम जनमानस को हो रही दिक्कत पर चर्चा की। इस दौरान दफ्तर मे जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए जाने के नाम कर आम जनता को नगर पालिका के चक्कर लगवाए जाने का आरोप सभासदों ने लगाया है।

इसके अलावा सभासदो ने अध्यक्ष द्वारा बैठक न करा कर बिना टेंडर के (कोटेशन आधारित) काम करा कर जबरन बिलो के भुगतान कराये जाने के दबाव का गंभीर आरोप लगाया। अध्यक्ष व ईओ की रार मे नगर पालिका दफ्तर मे विकास काम ठप होने का आरोप सभासदो ने लगाया।

सभासद अंशुल केसरवानी ने बताया, नगर पालिका मे मनमाने तरीके से अधिकारी व अध्यक्ष काम करा रहे है। सभासदो की हमेशा उपेक्षा की जा रही है। ऐसे मे सभासद साथियो के पास अपनी आवाज उठाने के लिए प्रदर्शन ही एक मात्र रास्ता बचा है। ताकि जिले के आला अधिकारी मामले मे हस्तक्षेप कर जन सामान्य के काम को पटरी पर ला सके।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार