सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Chhattisgarh: CM विष्णुदेव साय ने की गौ अभ्यारण की घोषणा, लोगों ने निकाली बिलासपुर से रायपुर तक गौ प्रतिष्ठा पदयात्रा

विष्णुदेव सरकार ने गौ अभ्यारण की घोषणा की है। इसकी खुशी में लोगों ने बिलासपुर से रायपुर तक गौ प्रतिष्ठा पदयात्रा निकाली है।

Rashmi Singh
  • Sep 9 2024 12:32PM

गौसेवक लंबे समय से छत्तीसगढ़ की सड़कों पर दुर्घटनाओं में घायल होने और असामयिक मौत मरने वाली गायों को आश्रय देने के लिए गौ अभयारण की मांग कर रहे थे। अब इस संबंध में राज्य सरकार की घोषणा के बाद गौसेवकों द्वारा पदयात्रा निकाली जा रही है।

आपको बता दें कि, साल 2023 में बिलासपुर के प्रसिद्ध गौसेवक विपुल शर्मा ने बिलासपुर से दिल्ली तक पदयात्रा की थी। जिसमें 7 प्रमुख मांगें थीं, जिनमें से एक थी कि हर जिले में एक गायों अभयारण होना चाहिए। अब छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से गौ अभ्यारण योजना की घोषणा पर आभार जताने के लिए पदयात्रा निकाली गई है। विपुल शर्मा इस पदयात्रा के माध्यम से गौ माता की अन्य मांगों को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को एक ज्ञापन भी सौंपेंगे।

क्या है ज्ञापन के बिंदु? 

प्रदेश में गौ अभ्यारण का स्वरूप क्या होगा? साथ ही हर गांव में गौ अभ्यारण कैसे बनेगा? गौ तस्करी मुक्त राज्य कैसे बने? बंद पड़ी गौठान योजना कैसे संचालित होगी?

सड़क पर कैसे कम होंगे हादसे? कैसे काम करेगा पशु चिकित्सालय? कैसे रुकेगी गौ तस्करी? इन सब पर राज्य सरकार से सात प्रमुख मांगों को लेकर बिलासपुर से रायपुर तक पदयात्रा निकाली जा रही है।

साथ ही यह भी मांग की जाएगी कि छत्तीसगढ़ राज्य में कोसली नस्ल की गाय का नाम माता कोशल्या के नाम पर रखा गया था। गौ माता को राज्य माता का दर्जा दिया जाए। साथ ही एक प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेजा जाए कि गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए।

इसके अलावा बिलासपुर गौ सेवा धाम को गौ सेवा के लिए 5 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाए। जिसमें जिला पशु चिकित्सालय अथवा बिलासपुर शहरी गौठान को सेवा हेतु अथवा राज्य शासन द्वारा लीज पर समिति को आबंटित किया जाए।

बंद पड़े गौठान में मेरा गांव, मेरा अभ्यारण योजना लागू की जाए, जिसमें नन्दी शाला खोली जाए। छत्तीसगढ़ को गौ तस्करी मुक्त बनाने के लिए गौ टैक्स फोर्स का गठन किया जाए जिसमें हर जिले से 5 गौ सेवक, 5 सामाजिक कार्यकर्ता, 2 आरक्षक और उपनिरीक्षक को जोड़ा जाए।

यह पदयात्रा 8 सितंबर को बिलासपुर गौ सेवा धाम से प्रारंभ होकर रायपुर भारत माता चौक के लिए रवाना हुई।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार