सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Nepal Bus Accident: नेपाल में बड़ा हादसा, भूस्खलन से त्रिशूली नदी में बही दो बसें, 63 यात्री लापता

नेपाल में शु्क्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। भूस्खलन के वजह से त्रिशूली नदी में दो बसें गिर गई। हादसे में ड्राइवर समेत कुल 63 लोग नदी में बह गए है।

Rashmi Singh
  • Jul 12 2024 12:59PM

भारत के पड़ोसी देश नेपाल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। मध्य नेपाल में मदन-आश्रित हाइवे पर भूस्खलन हो गया। जिसकी वजह दो बसे त्रिशूली नदी में गिर गई। बसों में सवाल सभी 63 यात्री फिलहाल लापता बताए जा रहे है। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्रदेव यादव ने घटना की पुष्टी करते हुए बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों बसों में बस ड्राइवरों सहित कुल 63 लोग सवार थे। भूस्खलन के कारण बसें सुबह करीब 3.30 बजे नदी में बह गई। यात्रियों को ढूंढने के लिए सर्च ऑपरेशन फिलहाल जारी है। प्रशासन का कहना है कि बारिश के कारण बसों को खोजने में समस्या आ रही है। 

बारिश के कारण लापता बसों की तलाशी में आ रही दिक्कत 
जानकारी के लिए बता दें कि, नेपाल के चितवन जिले के पास भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के  वजह से बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना को लेकर जिलाधिकारी इंद्रदेव यादव ने बताया कि यह हादसा आज सुबह करीब 3.30 बजे  हुई है। अधिकारी ने आगे बताया कि मदन-आश्रित हाईवे पर भूस्खलन के चलते 63 यात्रियों को लेकर जा रही दो बसे नदी में बह गई। घटनास्थल पर अधिकारी फिलहाल सभी यात्रियों को तलाश जारी है। लेकिन बारिश के चलते प्रशासन की मुसीबते ज्यादा बढ़ गई है। 

पीएम प्रचंड ने अदिकारियों को दिए निर्देश 
वहीं इस हादसे को लेकर नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने दुख जताया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि नारायणगढ़-मुग्लिन सड़क खंड पर भूस्खलन में बस के बह जाने से लगभग पांच दर्जन यात्रियों के लापता होने की रिपोर्ट और देश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ और भूस्खलन के कारण संपत्तियों के नुकसान से मैं बहुत दुखी हूं। मैं गृह प्रशासन सहित सरकार की सभी एजेंसियों को यात्रियों की खोज और प्रभावी बचाव के निर्देश देता हूं। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार