सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: कन्या राशि वालों को मिलेगी उपलब्धि, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी शनि देव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Sep 28 2024 9:07AM

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करना उत्तन माना जाता है. शनि देव न्यायकर्ता हैं, ये व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं. शनिवार को शनि देव को तेल और काले तिल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते हैं। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगी शनि देव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आज आप काफी आराम महसूस करेंगे, आपका मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आज आप कार्य का नया क्षेत्र चुन सकते हैं, नौकरी आदि में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको कोई बड़ी मदद मिल सकती है।

वृष (Taurus)- आज आपका मन कुछ परेशान रहेगा, आप अपने किसी करीबी के कारण दुखी हो सकते हैं। अगर आपने कोई नया काम शुरू किया है तो इस समय अपने साझेदारों से थोड़ा सतर्क रहें, अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आज अपना कार्यस्थल बदलना आपके हित में नहीं रहेगा। परिवार में विवादों से दूर रहें।

मिथुन (Gemini)- आज का दिन अच्छा रहेगा, परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके सोचे हुए काम जो अभी तक पूरे नहीं हो पाए हैं, आज पूरे होने की संभावना बन सकती है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात सफलता की नई राह खोलेगी। बिजनेस में किसी सहयोगी पार्टनर की वजह से आप भारी मुनाफा कमा सकते हैं।

कर्क (Cancer)- आज अपना कार्यस्थल न बदलें, अन्यथा आपका काम बिगड़ सकता है। आपके विरोधी इसी मौके की तलाश में हैं. बेहतर होगा कि कुछ समय तक काम को सामान्य रूप से चलने दिया जाए। मौसम के कारण आप कुछ बीमारियों से ग्रस्त हो सकते हैं, पार्टनर के साथ मतभेद बढ़ेंगे।

सिंह (Leo)- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अगर आप किसी खास काम के बारे में सोच रहे हैं तो आज का दिन उसे पूरा करने में आपके लिए सफल रहेगा। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई विवाद चल रहा है तो आज उसमें आपको सफलता मिलेगी। बिजनेस में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आप कुछ नए साझेदारों के साथ समझौता कर सकते हैं, परिवार का माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या (Virgo)-  आज का दिन भागदौड़ भरा हो सकता है। आज आपके कार्यस्थल में बदलाव के कारण आपको काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा करते समय सावधान रहें, वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। सेहत बिगड़ सकती है, किसी खास व्यक्ति से झगड़ा हो सकता है. आपको बिजनेस में घाटा उठाना पड़ सकता है।

तुला (Libra)- आज आप अपनी सेहत को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने की संभावना बनेगी। आज किसी खास काम के लिए आपको विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। कारोबार में आपको लाभ मिलेगा, आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक (Scorpio)- आज आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। बिजनेस में सहकर्मियों से विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है, कोई नया काम शुरू न करें। किसी अनजान व्यक्ति को उधार न दें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में प्रियजनों से मतभेद बढ़ेगा, पार्टनर से विवाद हो सकता है। 

धनु (Sagittarius)- आज आप अपनी पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। परिवार के लोग आपका सहयोग करेंगे। साथ ही व्यवसाय में सहकर्मियों के विरोध के कारण आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। साथ ही पैतृक संपत्ति में भी आपको अपना हिस्सा मिल सकता है।

मकर (Capricorn)- आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको दोस्तों और परिवार के सदस्यों से आर्थिक मदद मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और कारोबार में आर्थिक लाभ होगा। परिवार के साथ विवाद हो सकता है, बच्चों की शिक्षा आदि को लेकर आप मानसिक रूप से चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, अनावश्यक विवादों में फंस सकते हैं। आज व्यापार में नुकसान होने की आशंका है। परिवार में प्रियजनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें।

मीन (Pisces)- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा, रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार