सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत हुआ स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

इस क्रम में नगर में साफ सफाई करने के साथ ही कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के अंतर्गत वीरांगना झलकारी बाई महिला अस्पताल में जाकर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान में अपनी अहम भूमिका निभा रही महिला सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए एक विशेष शिविर संचालित कराया

Rajat Mishra
  • Sep 28 2024 8:43PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter- @shwetamedia207

 
उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा लगातार संचारी रोगों पर नियंत्रण पाकर इनके खात्मे के लिए सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अभियान को गति प्रदान करने के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्य किये जा रहे हैं।
 
इस क्रम में नगर में साफ सफाई करने के साथ ही कर्मचारियों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के अंतर्गत वीरांगना झलकारी बाई महिला अस्पताल में जाकर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान में अपनी अहम भूमिका निभा रही महिला सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए एक विशेष शिविर संचालित कराया गया जो निरंतर अभियान सफल होने तक संचालित रहेगा।आज के इस शिविर में सैकड़ों महिला कर्मचारियों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया । शासन द्वारा चलाये जा रहे अभियान को गति प्रदान कर सफल बनाया जा सके।नगर निगम के आठों जोनों में शिविरो का आयोजन कराया गया है।साथ ही विद्यालयो के आस पास के क्षेत्र में महिलाओं द्वारा सफाई अभियान भी चलाया गया।
 
उत्तर प्रदेश नगर निगम महिला अधिकारी एवं कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन की अध्यक्ष अम्बी बिष्ट व अन्य पदाधिकारियों के साथ निरंतर प्रत्येक जोनो मे चल रहे संचारी रोग रोकथाम अभियान व पब्लिक अवेयरनेस रैली में सहभागिता की जा रही है।"लखनऊ को स्वच्छ बनाना है महिलाओं ने भी यह ठाना है" इसी लक्ष्य के साथ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े को सफल बनाने एवं संचारी रोगों से बचाव हेतु महिला कर्मचारियों एवं अधिकारियों द्वारा हाथ मे झाड़ू लेकर साफ सफाई इत्यादि व्यवस्थाओं को सुदृण बनाए जाने का प्रयास निरंतर नियमित रूप से किया जा रहा है। उक्त रैली कार्यक्रम में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री व अन्य पदाधिकारीयों के साथ ही ज़ोनल अधिकारी एवं जोनल सेनेटरी अधिकारी सतीश यादव, समस्त सुपरवाइजर व महिला कर्मचारी और महिला संगठन की अधिकारी कर्मचारी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार