सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

तिहाड़ जेल में खूनी खेल... भाई के हत्यारों पर कैदी ने किया जानलेवा हमला, झड़प में 2 गंभीर रूप से घायल

Delhi Crime: तिहाड़ जेल में एक बार फिर गैंगवार, बदले की आग में 2 कैदियों पर हुआ चाकू से ताबड़तोड़ हमला।

Ravi Rohan
  • Jul 27 2024 2:27PM

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों पर फिर से जानलेवा हमला हुआ है। तिहाड़ के जेल नंबर 8 और 9 में कैदियों के बीच खूनी झड़प की वारदात हुई है। इसमें दो कैदी घायल हो गए है। जेल अधिकारी ने बताया कि, घटना के बाद दोनों कैदी को अस्पताल ले जाया गया। जिसमें से एक कैदी को इलाज के बाद जाईल वापिस लाया गया हैं, वहीं एक को भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हत्या के मामले में बंद दो कैदी लवली (22 वर्ष) और लवेश (22 वर्ष) को घायल हुए हैं। अवस्था में सेंट्रल जेल नंबर 9 से डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिहाड़ के सीजे-9 के वार्ड नंबर 11 के समीप लोकेश, नितिन, हिमांशु और अभिषेक के साथ हाथापाई के बाद दोनों को गंभीर चोटें आयी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच चल रही है।

आए दिन होती है मारपीट

देश के सबसे बड़े जेलों में से एक दिल्ली की तिहाड़ जेल में यह कोई पहली बार नहीं हुआ है। पहले भी यहाँ ऐसी गैंगवार की घटनाएं हो चुकी है। इससे पहले भी गैंगवार की घटना सामने आयी थी। शुक्रवार को हुई घटना के बाद पुलिस ने जानकारी दी कि तिहाड़ जेल में प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के लोग के बीच झड़प हुई है। इस लड़ाई में हत्या के मामले में विचाराधीन एक कैदी को दूसरे कैदी के द्वारा चाकू घोंपा गया है। घायल कैदी को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 जेल में बदले के आग में जल रहे एक गिरोह के सदस्यों ने दो कैदियों पर हमला कर दिया है। यह घटना जेल के फोन रूम में हुई है, जिसमें लवली और लवीश नाम के दो कैदी घायल हुए हैं। हालत में सुधार देखते हुए देर शाम एक कैदी को अस्पताल से वापिस जेल लाया गया। जबकि एक कैदी अभी अस्पताल में भर्ती है। 

केंद्रीय जेल नं 9 के कैदियों में हुई झड़प 

 दिल्ली पुलिस के अनुसार इस घटना में दो अंडर ट्रायल कैदी लवली और लवेश दोनों ही हत्या के मामले में थाना अंबेडकर नगर में दर्ज FIR संख्या 436/2020 धारा 302/201/34 IPC में बंद है। दोनों को घायल अवस्था में केंद्रीय जेल नंबर 9 से डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया। हाथापाई की घटना सेंट्रल जेल 9 के कैदी लोकेश, नितिन, हिमांशु और अभिषेक के बीच हुई थी। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार