महाराष्ट्र के पुणे में हिट एंड रन का एक और नया मामला सामने आया है। सोमवार की सुबह पुणे के बोपोडी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में दो पुलिसकर्मी को एक कार ने कुचल दिया है। हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और दूसरा घायल है। घायल पुलिसकर्मी की हालत स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले हुई पूणे की ऐसी ही एक घटना में पोर्शे कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया था।
यह घटना रात करीब 1:30 बजे की है, जब एक चार पहिया वाहन ने मोटरसाइकिल पर सवार दो बीट मार्शलों को टक्कर मार दी। दोनों पुलिसकर्मी को घायल छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गया। एक पुलिस कर्मी को गंभीर चोट के कारण मौत हो गई। वहीं दूसरा घायल है जिसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
अपराधी चालक कार लेकर फरार
एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक, रात के दो बजे के करीब खड़की थाने के बीट मार्शल पीसी शिंदे और समाधान कोली हैरिस ब्रिज के पास गश्त कर रहे थे। तभी पीछे से तेज रफ्तार आरही अज्ञात कार ने उनकी बाईक को टक्कर मार दिया। घटना को अंजाम देकर कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
मुंबई जैसी घटना दोहरायी
रविवार को मुंबई में हुई हिट एंड रन की घटना अभी चर्चा का विषय बनी ही हुई थी कि एक और ऐसा ही मामले में सामने आ गया। बता दें कि, वर्ली में एक बीएमडब्ल्यू कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें अपने पति के साथ बाईक पर सवार एक महिला की मौत हो गई थी।
डीसीपी विजय मगर के अनुसार, घटना में शामिल आरोपी की कार का पता लगा लिया गया है। कार चालक को अभी तक पकड़ा नहीं जा सका है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार पालघर के एक राजनीतिक दल के नेता की है। कार में ड्राइवर के साथ नेता का बेटा भी बैठा था। इस मामले में मुख्य आरोपी राजेश शाह फरार है, वहीं पुलिस ने आरोपी के पिता राजेंद्र सिंह राजावत को गिरफ्तार कर लिया है।