सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

नीतीश कुमार के नेतृत्व में NDA बनाएगी सरकार, बिहार BJP के नए अध्यक्ष दिलीप जयसवाल का बयान

Bihar Assembly Election: बिहार भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने विधानसभा चुनाव को लेकर कही बड़ी बात।

Ravi Rohan
  • Jul 26 2024 7:28PM

बिहार भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष दिलीप जयसवाल ने कहा कि, बिहार में अगला विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। शुक्रवार को दिलीप जयसवाल ने कहा कि बिहार में फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए सरकार बनने वाली है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने विधानसभा चुनाव के बारे में बताया कि, "2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में महागठबंधन NDA के सामने टिक नहीं पाएगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में हम 2025 में बहुमत की सरकार बनाएंगे। लोकसभा चुनाव में, हम गैर-राजनीतिक कारणों से सिर्फ 3-4 सीटें हारे थे।"

यादवों और मुसलमानों के लिए प्यार 

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, बिहार की जनता राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का असली रंग जानती है, उनका चेहरा और चरित्र जानती है। या तो वे यादवों से प्यार करते हैं, या मुसलमानों से। अगर उन्हें यादव से इतना ही प्यार होता तो आरजेडी तेजस्वी यादव से ज्यादा बुद्धिमान लोगों को लाते। आने वाले चुनाव में NDA नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा।''

पार्टी का धन्यवाद

बिहार बीजेपी अध्यक्ष  दिलीप जयसवाल ने कहा कि, "मुझे बिहार भाजपा प्रमुख नियुक्त करने के लिए मैं पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देना चाहता हूँ। दिवंगत सुशील मोदी, संजय जयसवाल, सम्राट चौधरी और नित्यानंद राय सहित नेता बिहार में पार्टी को अगले स्तर पर ले गए हैं।" बात दें कि, भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जगह पार्टी नेता दिलीप जायसवाल को बिहार पार्टी इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

बीजेपी ने X पर पोस्ट कर यह सूचना दी कि, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधान परिषद सदस्य दिलीप जयसवाल को भारतीय जनता पार्टी बिहार राज्य का अध्यक्ष नियुक्त किया है।" मूल रूप से बिहार के खगड़िया जिले के रहने वाले जयसवाल, वर्तमान में बिहार में राजस्व भूमि सुधार मंत्री हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार