सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Ganesh Chaturthi 2024: सबसे पहले श्री गणेश की ही क्यों होती है पूजा, जानिए 'प्रथम पूज्य' बनने की कथा

सबसे पहले गणेश जी की पूजा क्यों की जाती है। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण।

Rashmi Singh
  • Sep 7 2024 10:23AM

ज्यादातर लोग कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले संकल्प लेते हैं और गणेश जी को याद करते हैं। कुछ लोग पूजा शुरू करते समय सबसे पहले श्री गणेशाय नमः लिखते हैं। इसके अलावा यह भी प्रथा है कि श्री गणेश की पूजा सभी देवी-देवताओं से पहले की जाती है। इस प्रथा के बारे में ज्यादातर लोग जानते है। लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले क्यों की जाती है। तो आइए हम आपको बताते हैं कि भगवान गणेश की पूजा सबसे पहले क्यों की जाती है। 

दरअसल, किसी भी पूजा, आराधना, अनुष्ठान या कार्य में कोई बाधा न आए इसलिए सबसे पहले गणेश जी की पूजा करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। इसके पीछे एक पौराणिक कथा भी है। 

कथा यहा से शुरु होती है जब, एक बार सभी देवताओं में इस बात पर विवाद छिड़ गया कि पृथ्वी पर किस देवता की पूजा सभी देवताओं से पहले की जानी चाहिए। सभी देवता स्वयं को सर्वश्रेष्ठ कहने लगे। तब नारद जी ने यह स्थिति देखकर सभी देवताओं को भगवान शिव की शरण में जाकर उन्हें इस प्रश्न का उत्तर बताने की सलाह दी।

जब सभी देवता भगवान शिव के पास आएं तो उनके बीच झगड़े को देखकर भगवान शिव ने इसे सुलझाने की एक योजना सोची। उन्होंने एक प्रतियोगिता का आयोजन किया। शिव जी ने सभी देवताओं से कहा कि, वे सभी अपने-अपने वाहनों पर बैठकर इस पूरे ब्रह्माण्ड का चक्कर लगाकर आएं। इस प्रतियोगिता में जो भी सर्वप्रथम ब्रह्माण्ड की परिक्रमा कर उनके पास पहुंचेगा, वही सर्वप्रथम पूजनीय माना जाएगा। 

सभी देवता अपने-अपने वाहनों को लेकर परिक्रमा के लिए निकल पड़े। गणेश जी भी इसी प्रतियोगिता का हिस्सा थे। लेकिन, गणेश जी बाकी देवताओं की तरह ब्रह्माण्ड के चक्कर लगाने की जगह अपने माता-पिता शिव-पार्वती की सात परिक्रमा पूर्ण कर उनके सम्मुख हाथ जोड़कर खड़े हो गए। 

जब सभी देवता अपनी-अपनी परिक्रमा करके लौटे तो भगवान शिव ने श्री गणेश को प्रतियोगिता का विजेता घोषित कर दिया। यह निर्णय सुनकर सभी देवता आश्चर्यचकित हो गए और भगवान शिव से इसका कारण पूछने लगे।

तब भगवान शिव ने उन्हें बताया कि, संपूर्ण ब्रह्मांड और समस्त लोकों में माता-पिता को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। जिन्हें देवताओं और संपूर्ण सृष्टि से भी ऊंचा माना जाता है। तब सभी देवता भगवान शिव के इस निर्णय से सहमत हो गये। तभी से भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय माना जाने लगा।

यही कारण है कि भगवान गणेश अपनी तीव्र बुद्धि के प्रयोग के कारण देवताओं में प्रथम पूजे जाने लगे। तब से लेकर आज तक हर शुभ कार्य या त्यौहार से पहले गणेश पूजा करना शुभ माना गया है।

भगवान गणेश की पूजा करने से सभी दुख दूर हो जाते हैं और खुशियां आती हैं। इसलिए सभी भक्तों को कोई भी शुभ कार्य करने से पहले पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। तो इसी कारण से हर शुभ कार्य विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा करके ही किया जाता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार