सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Haryana Elections 2024: हरियाणा में 4 बजे तक 54.3 फीसदी हुई वोटिंग, मेवात में सबसे अधिक 56.59 फीसदी हुआ मतदान

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर आज यानी शनिवार को पहले चरण का चुनाव हो रहा है।

Rashmi Singh
  • Oct 5 2024 5:18PM

हरियाणा में आज यानी शनिवार को विधानसभा चुनाव हो रहा है। सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। दरअसल, इस बार के चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, JJP, आईएनएलडी और BSP के बीच मुकाबला है। 1031 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भूतपूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस की विनेश फोगट के अलावा जेजेपी के दुष्यंत चौटाला समेत कई उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है। 

जानकारी के लिए बता दें कि इस बार कुल 1031 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर है।  इनमें 464 निर्दलीय उम्मीदवार है। वहीं,  इस चुनाव में 2 करोड़ से ज्यादा वोटर्स मतदान करेंगे। प्रदेश के सत्तारूढ़ भाजपा राज्य में जीत की हैट्रिक लगाने की उम्मीद कर रही है, जबकि कांग्रेस एक दशक बाद वापसी की उम्मीद कर रही है। इस चुनाव में मुख्य रूप से भाजपा, कांग्रेस, AAP, इनेलो-बसपा और जेजेपी-आजाद समाज पार्टी शामिल है। चुनाव की मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। ऐसे में आइए जानते है अब तक कितने फीसदी मतदान हुआ है। 

4 बजे तक इतनी फीसदी हुई वोटिंग 

हरियाणा में 4 बजे तक 54.3 प्रतिशत मतदान हुआ है। मेवात में सबसे ज्यादा 56.59 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। 

कहां कितनी वोटिंग

पंचकूला में - 53.5%
अम्बाला - 55.6%
यमुनानगर - 63.0%
कुरुक्षेत्र - 55.6%
कैथल - 60.4%
करनाल - 52.3%
पानीपत - 58.1%
सोनीपत - 53.1%
जींद - 59.1%
फतेहाबाद - 55.9%
सिरसा - 54.8%
हिसार - 54.7%
भिवानी - 58.7%
चरखी दादरी - 58.1%
रोहतक - 52.3%
झज्जर - 51.7%
महेन्दरगढ़ - 53.6%
रेवाड़ी - 53.2%
गुरुग्राम - 47.8%
मेवात - 60.6%
पलवल - 57.1%
फरीदाबाद - 44.2%

हरियाणा में 3 बजे तक कितनी वोटिंग? 

हरियाणा विधानसभा चुनाव में तीन बजे तक 49.13 प्रतिशत वोटिंग हुई है। यहां जिनए किस जिले में कितना मतदान हुआ है। 

अंबाला - 49.39%
भिवानी - 50.31%
चरखी दादरी - 47.08%
फरीदाबाद - 41.74%
फतेहाबाद - 52.46%
गुरुग्राम - 38.61%
हिसार - 51.25%
झज्जर - 49.68%
जींद - 53.94%
कैथल - 50.58%
करनाल - 49.17%
कुरुक्षेत्र - 52.13%
महेंद्रगढ़ - 52.67%
मेवात - 56.59%
पलवल - 56.02%
पंचकूला - 42.60%
पानीपत - 49.40%
रेवाड़ी - 50.22%
रोहतक - 50.62%
सिरसा - 48.78%
सोनीपत - 45.86%
यमुनानगर - 56.79%

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार