झारखंड में सियासी अटकलेन एक बार फिर देखने को मिल रही है। बुधवार सुबह से ही सबकी नज़र सीएम आवास में गठबंधन के विधायकों की चल रही बैठक पर थी। बताया जा रहा है कि जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति के बाद पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को तीसरी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी करने के लिए न्योता दिया गया हैं। वहीं आज शाम ही चंपई सोरेन के इस्तीफा देने की बातें उठ रही है। बुधवार सुबह से ही झारखंड में सियासी गर्माहट महसूस की जा रही है। आवास में चल रही गठबंधन के विधायकों की बैठक पर लोगों की नजरें गड़ी थी।
सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर ये मना जा सकता है कि विधायकों की बैठक में सर्व सहमति से हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया है। यानी एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की कमान हेमंत सोरेन संभालने वाले हैं। और आज रात तक ही इसकी पुष्टि हो जाएगी।
एक के बाद एक कार्यक्रम रद्द
झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन जमीन घोटाले में 28 जून को जमानत पर बाहर आगए है, और वे एक बार फिर मुख्यमंत्री बन सकते हैं। जमानत पर बाहर आने के साथ ही वर्तमान सीएम चंपई सोरेन के इस्तीफा देने की अटकलें तेज हो गई है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बनेंगे चंपाई सोरेन
बता दें कि रद्द किए गए कार्यक्रम को अब हेमंत सोरेन के सम्मान में आयोजित किया जा सकता है। इससे पूर्व ही चंपई सोरेन के इस्तीफे का ऐलान हो सकता है। चंपई सोरेन को झारखंड मुक्ति मोर्चा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने की उम्मीद है। वहीं नई सरकार के गठन की औपचारिकताएं भी तभी से शुरू होंगी। विधायक दल की बैठक में निर्णय लिया गया कि हेमंत सोरेन को फिर से राज्य की कमान सौंपी जाएगी। मीटिंग में हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर भी उपस्थित थे।
आज रात तक इस्तीफा दे सकतें चंपाई सोरेन
मंगलवार को बुलायी गयी सत्ता पक्ष के विधायकों की बैठक के पहले चंपाई सोरेन के कई सारे कार्यक्रम रद्द होने पर सियासी अटकलें तेज है। चंपाई मंगलवार को दुमका नहीं पहुंचे, वहीं बुधवार को नियुक्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम भी निरस्त हो गया है। बता दें कि चंपाई सोरेन ने 2 फरवरी को मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली थी। दुमका के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ही मुख्य अतिथि थे, मगर चंपई सोरेन की अनुपस्थिति में पथ निर्माण विभाग मंत्री और विधायक बसंत सोरेन ने दुमका में परिसंपत्तियों के वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लिया।