सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

जनता NRC और अवैध घुसपैठियों का मुद्दा उठाएगा महाराष्ट्र का नागरिक समाज, मुंबई में 3 सितंबर को सम्मेलन आयोजित

Maharashtra News: मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में श्री सुरेश चव्हाणके जी, श्री रणजीत सावरकर जी और लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र रामराव निम्भोरकर होंगे शामिल।

Ravi Rohan
  • Oct 2 2024 5:53PM

'महाराष्ट्र का नागरिक समाज' द्वारा गुरुवार को एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य राज्य में अवैध घुसपैठियों की बढ़ती समस्या को उजागर करना और जनता NRC के प्रति लोगों को जागरूक करना है। यह कार्यक्रम गुरुवार 3 अक्टूबर, यानी पहले नवरात्र के दिन, दोपहर 12 बजे यशवंतराव चव्हाण स्मारक, मंत्रालय के पास, मुंबई में आयोजित होगा।

इस वार्ता में 80 लाख से 1 करोड़ अवैध घुसपैठियों के आंकड़ों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें बांग्लादेशी, रोहिंग्या, अफगानी, पाकिस्तानी और अन्य शामिल हैं। इस समस्या का सामना महाराष्ट्र के सांस्कृतिक, सामाजिक, आपराधिक और आर्थिक क्षेत्रों में गंभीर प्रभाव डाल रहा है और यह राज्य की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा बन गया है।

जनता NRC और अवैध घुसपैठियों के मुद्दे पर केंद्रित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उरी सर्जिकल स्ट्राइक के नायक- लेफ्टिनेंट जनरल राजेंद्र रामराव निम्भोरकर, महाराष्ट्र नागरिक समाज के संयोजक व सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक- डॉ. सुरेश चव्हाणके जी, और वीर सावरकर जी के पोते- श्री रणजीत सावरकर जी उपस्थित रहेंगे। यह वार्ता नागरिकों के बीच घुसपैठियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जनता एनआरसी को सफल बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार