पेरिस ओलंपिक 2024 में के पहले दिन भारत के एथलीट्स कई क्वालिफिकेशन मुकाबले खेलेंगे। इस साल पेरिस ओलंपिक में देश के कुल 112 एथलीट 16 खेलों में हिस्सा ले रहे है। इसमें 5 रिजर्व एथलीट भी शामिल है। आज भारत को अपना पहला मेडल भी मिल सकता है।आज का दिन भारत के लिए बेहद खास दरअसल, आज यानी शनिवार को भारत के खाते में पेरिस ओलंपिक का पहला मेडल आ सकता है। आज के दिन भारतीय एथलीट्स कई खेलों में हिस्सा ले रहे है। जिसमें शूटिंग काफी अहम होगा। शूटिंग के 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम में आज मेडल राउंड भी खेला जाएगा। इस मिक्स्ड टीम में संदीप सिंह, अर्जुन बाबूता, एलावेनिल वलारिवन और रमिता जिंदल एक्शन में दिखाई देंगे।
शूटिंग में आज मेडल की उम्मीद
बता दें कि, पेरिस ओलंपिक में आज के दिन कई मुकाबले होने वाले है। भारत का ओलंपिक में पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार 7:30 बजे शुरु होगा। शूटिंग की 10 मीटर एयर राइफल मिक्सड टीम क्वालिफिकेशन में दो भारतीय जोड़ी हिस्सी ली है। इसमें संदीप सिंह-इलावेनिल वालारिवन और अर्जुन बबूता-रमिता जिंदल शामिल है। भारत इस मुकाबले से दो-दो मेडल की उम्मीद लगा रहे है। यह कयास इसलिए लगाया जा रहा क्योंकि इस साल भारत की ओर से एक मजबूत शूटिंग टीम ओलंपिक में गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि शूटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड स्कोर भारत के नाम है। 20 फरवरी 2023 को भारतीय शूटिंग टीम ने काहिरा में 635.8 स्कोर करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। वहीं आज भारतीय शूटिंग टीम ओलंपिक में 12 साल के पदक के सूखे को खत्म करने की भी कोशिश करेगी।
आज का शेड्यूल
बैटमिंटन
मेंस सिंगल ग्रुप मैच- लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (ग्वाटेमाला) - शाम 7:10 बजे से भारतीय समयानुसार
मेंस डबल्स ग्रुप मैच- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी बनाम लुकास कोर्वी एवं रोनन लाबर (फ्रांस) - रात 8 बजे से भारतीय समयानुसार
वुमेंस डबल्स ग्रुप मैच- अश्विनी पोनप्पा एवं तनीषा क्रास्टो बनाम किम सो येओंग एवं कोंग ही योंग (कोरिया) - रात 11:50 बजे से भारतीय समयानुसार
शूटिंग
10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन- संदीप सिंह / इलावेनिल वालारिवन, अर्जुन बबूता / रमिता जिंदल - दोपहर 12:30 बजे से भारतीय समयानुसार
10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम मेडल राउंड क्वालिफिकेशन के हिसाब से- दोपहर 2:00 बजे से भारतीय समयानुसार
10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन- अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह - दोपहर 2 बजे से भारतीय समयानुसार
10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन- मनु भाकर और रिदम सांगवान - शाम 4 बजे से भारतीय समयानुसार
हॉकी
पूल बी मैच- भारत बनाम न्यूजीलैंड - रात 9 बजे से भारतीय समयानुसार
रोविंग (नौकायन)
पुरुष सिंगल स्कल्स: पंवार बलराज - दोपहर 12:30 बजे से भारतीय समयानुसार
टेबल टेनिस
पुरुष सिंगल पहला दौर- हरमीत देसाई बनाम जैद अबो (यमन)- शाम 7:15 बजे से भारतीय समयानुसार
टेनिस
मेंस सिंगल पहला राउंड- एन श्रीराम बालाजी/रोहन बोपन्ना बनाम फैबियन रेबोल और एडौर्ड रोजर-वासेलिन- दोपहर 3:30 बजे से भारतीय समयानुसार
मुक्केबाजी
महिलाओं का 54 किग्रा भार वर्ग राउंड ऑफ 32- प्रीति पवार बनाम वो थी किम अन्ह - रात 12:02am 28 जुलाई को भारतीय समयानुसार