सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

NEET Paper Leak: बिहार नीट पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, मास्टमाइंड रॉकी को किया पटना से गिरफ्तार

नीट पेपर लीक मामले में CBI ने मुख्य आरोपी राकेश रंजन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया है।

Rashmi Singh
  • Jul 11 2024 6:02PM

नीट यूजी पेपर लीक मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है। बिहार में CBI ने मुख्य आरोपी राकेश रंजन उर्फ रॉकी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रॉकी को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई को अदालत से रॉकी की 10 दिन की हिरासत मिली है। पटना और कोलकाता में छापेमारी के दौरान उसके खिलाफ कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले है। 

कौन है मास्टरमाइंड रॉकी ?

बता दें कि, राकेश रंजन उर्फ रॉकी रांची में होटल चलाता था। साथ ही उसका रिश्ता संजीव मुखिया से भी है। रॉकी संजीव मुखिया का रिश्ते में भांजा लगता है। पेपर लीक होने के बाद उसे करने के लिए रॉकी ने ही सॉल्वर्स का जुगाड़ किया था। रांची और पटना के छात्रों का सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया था। जानकारी के अनुसार रॉकी संजीव मुखिया का बड़ा राजदार भी है। 

दरअसल, रॉकी ने नीट पेपर लीक के बाद जवाब तैयार करने के लिए सॉल्वर्स का जुगाड़ किया ता। रॉकी, झारखंड में संजीव मुखिया गिरोह का खास एसेट है। रांची और पटना के MBBS स्टूडेंट्स को सॉल्वर्स के तौर पर इस्तेमाल किया गया। जानकारी के अनुसार रॉकी की गिरफ्तारी के बाद सॉल्वर्स के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार