सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

असम में बाढ़ से दस जिलों के लोग प्रभावित, पांच की मौत

बाढ़ से प्रभावित असम में सोमवार को 5 और लोगों की मौत हो गई। राज्य के 10 जिलों में 6.25 लाख से ज्यादा लोग अभी बाढ़ की चपेट में हैं।

Ankur Pratap
  • Jun 4 2024 1:31PM
बाढ़ से प्रभावित असम में 5 और लोगों की मौत हो गई। राज्य के 10 जिलों में 6.25 लाख से ज्यादा लोग अभी बाढ़ की चपेट में हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, कछार जिले के सोनई में 3 लोगों और सिलचर राजस्व सर्किल में 1 व्यक्ति की बाढ़ के कारण मौत हो गई। इसके साथ ही, इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई।

बाढ़ के कारण 6,25,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए

रिपोर्ट में कहा गया है कि कछार, धेमाजी, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, हैलाकांडी, होजई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, मोरीगांव और नगांव जिलों में बाढ़ के कारण 6,25,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए। इसमें कहा गया है कि नगांव सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां 3.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद कछार में 1.36 से अधिक लोग और होजई में 90 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। रविवार तक असम के 10 जिलों में करीब 5.35 लाख लोग प्रभावित थे।

108 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं 

प्रशासन 6 जिलों में 191 शिविर चला रहा है। जहां 36,741 लोगों ने शरण ली है। 108 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, अभी 577 गांव जलमग्न हैं, और 6023.18 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। कछार, नगांव, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे भी क्षतिग्रस्त हो गए। वर्तमान में कोपिली और कुशियारा नदियां विभिन्न जगहों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार