सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

22 करोड़ की लागत वाले 101 विकास कार्यों के टेंडर निरस्त

कौशांबी। नगर पालिका परिषद मंझनपुर में 22 करोड़ की लागत वाले 101 विकास कार्यों के टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। इन टेंडरों को डालने में ठेकेदारों ने नियमों को ताक पर रख दिया गया था। कई दिन चली जांच के बाद बृहस्पतिवार की देर शाम ईओ ने यह कार्रवाई की। जल्द ही नए सिरे से टेंडर निकाले जाएंगे।

अरविंद तिवारी
  • Jul 5 2024 8:36AM
नगर क्षेत्र के सभी 25 वार्डों में नाली, नाला, सड़क आदि के 101 विकास कार्य होने थे। करीब 22 करोड़ की लागत वाले इन कार्यों का टेंडर फरवरी में निकाला गया था। इसमें लगभग 400 से अधिक टेंडर डाले गए थे। टेंडर डालने वाले ठेकेदारों से बतौर सिक्योरिटी फिक्स्ड डिपॉजिट का प्रमाण पत्र लिया जाता है। इसमें ठेकेदारों को इस एफडी का मूल प्रमाण पत्र नगर पालिका में जमा करना चाहिए, लेकिन 101 कार्यों के टेंडर में ज्यादातर ठेकेदारों ने छायाप्रति लगाई थी। मार्च में टेक्निकल बिड खुलने के दौरान इसकी जानकारी ईओ प्रतिभा सिंह को हुई। नियमों की अनदेखी देख ईओ ने टेंडर खोलने पर रोक लगा दी थी। फिर लोकसभा चुनाव आ गया। इसके चलते टेंडर अटक गए। चुनाव बीतने के बाद इस मामले ने फिर जोर पकड़ा। जिस पर ईओ ने सभी पत्रावलियों की जांच कराई। 

ईओ ने बताया कि जांच के दौरान एफडी के प्रमाण पत्र की मूल प्रति की जगह छायाप्रति लगाकर ज्यादातर ठेकेदारों ने टेंडर भरे थे। यह नियमों के विपरीत है। इसलिए सभी टेंडर निरस्त कर दिए गए हैं। अब दो-चार दिन में नए सिरे से टेंडर प्रक्रिया कराई जाएगी। कुछ और कार्यों के प्रस्ताव लंबित हैं। प्राथमिकता के आधार पर नए कार्यों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार