सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस पर CM धामी का बड़ा ऐलान, अब मिलेगी 50 लाख अनुदान राशि

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस पर बड़ा ऐलान किया है। अब सीएम बलिदानी के परिजनों को 10 लाख की जगह 50 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

Rashmi Singh
  • Jul 26 2024 5:31PM

आज देश भर में कारगिल युद्ध का 25वां विजय दिवस मनाया जा रहा है। पीएम मोदी, सीएम योगी से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी है। वहीं इस खास मौके पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आज गांधी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी और देश के वीर जवानों को याद किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद सभी बलिदानियों के परिवार वालें खुश नजर आ रहे है। 

पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा ? 

बता दें कि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, हमारे प्रदेश के जवान देश की सेवा में सर्वेच्च बलिदान देने में सबसे आगे रहते है। ऐसे में हमारा कर्तव्य बनात है कि अपने जवानों के लिए जनता से विचार करें उनके परिवारों  के बारे में ध्यान दें। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा ऐलान किया है। सीएम धामी ने घोषणा की है कि प्रदेश के किसी भी जवान के बॉर्डर पर शहीद होने के बाद उसे पहेल जो धारणाशी प्रदेश के किसी भी जवान के बॉर्डर पर शहीद होने के बाद उसे पहले जो धारणाशी प्रदेश सरकार की ओर से दी जाती थी। उस के परिवार को राज्य सरकार की ओर से 10 लख रुपए की धनराशि दी जाती थी, लेकिन अब इस धनराशि को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा कर 50 लाख रुपए कर दिया है। 

सैनिकों के लिए सीएम धामी ने की बड़ी घोषणाएं

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक और बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि, जो भी सैनिक सेवा से रिटायर्ड होने के बाद प्रदेश में नौकरियों में सेवा करना चाहते हैं तो उनके लिए सबसे पहले स्थान रहेगा। सीएम धामी ने व्यवस्था की है कि, जहां पहले शहर से रिटायर होने के बाद सैनिक को 2 साल का समय दिया जाता था कि वह नौकरी के लिए अप्लाई कर सकता है। अब इस समय सीमा को बढ़ाकर 5 साल कर दिया गया है।

सैनिकों का सम्मान करना हमारा कर्तव्य- सीएम धामी 

वही जहां सैनिकों को कुछ विभागों में पहले नौकरी के लिए आवेदन करना होता था अब कई विभागों में इसकी व्यवस्था कर दी गई है, जहां इन सैनिकों को पहले वार्ता दी जाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा करते हुए कहा कि देश के सैनिक हमारे लिए गर्व है और उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य बनता है। हमारी यह छोटी से पहल है, जिसे फिलहाल हम शुरू करने जा रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह सैनिकों के लिए काफी है। इससे आगे भी राज्य सरकार काम करने की सोच रही है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार