सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

रूपईडीहा बॉर्डर पर SSB जवानों की बाज जैसी निगरानी

रूपईडीहा बॉर्डर पर SSB के जवान 24 घंटे सीमा की निगरानी कर रहे हैं, जिससे नेपाल से भारत में तस्करी और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण बना हुआ है। महिला जवान भी पूरी मुस्तैदी से देश की सुरक्षा में जुटी हैं, तस्करों और दुश्मनों के खिलाफ सक्रिय कार्रवाई कर रही हैं।

राम जी सोनी-Twitter@ramjisonistv
  • Sep 7 2024 11:02AM

रूपईडीहा, यूपी: जब भी हमारे देश के बहादुर जवानों की बात होती है, दुश्मन थर-थर कांप उठते हैं। आज हम सभी सुरक्षित हैं, इसका श्रेय हमारे वीर जवानों को जाता है।

नेपाल बॉर्डर पर भी ऐसे ही वीर जवान तैनात हैं, जो देश के दुश्मनों के लिए खतरा बने हुए हैं। उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद के भारत-नेपाल बॉर्डर पर रूपईडीहा में सशस्त्र सीमा बल (SSB) के जवान दिन-रात सीमा पर निगरानी करते हैं। नेपाल में चीनी दखलअंदाजी को देखते हुए जवान पूरी सजगता के साथ तैनात हैं और सीमा पर हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं।

नेपाल से आने वाले व्यक्तियों की जवानों द्वारा बारीकी से जांच की जाती है और रूपईडीहा बॉर्डर को सीसीटीवी से लैस किया गया है। हर व्यक्ति पर CCTV के माध्यम से निगरानी रखी जाती है ताकि नेपाल के रास्ते कोई भी दुश्मन देश की सीमा पार न कर सके।

महिला जवान भी रहती हैं सजग

देश की बेटियां भी देश की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रूपईडीहा बॉर्डर पर तैनात 42वीं वाहिनी की महिला जवान भी सुरक्षा में पूरी तरह से जुटी हुई हैं। वे नेपाल से आने वाली महिलाओं की जांच करती हैं और उन्हें सीमा पार करने देती हैं। सामान की भी एक्सरे मशीनों से जांच की जाती है। नेपाल से होकर भारतीय इलाकों में आने वाले हर रास्ते पर SSB के जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं।

नेपाल के रास्ते होने वाली तस्करी पर भी जवान निगरानी रखते हैं, ताकि कोई तस्कर भारत में तस्करी का माल लेकर न आ सके। नेपाल से भारत में चरस लाते समय SSB के जवानों ने भारी संख्या में तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस को सौंपा है, जिनमें अधिकांश नेपाली महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं नेपाल से भारत में चरस की खेप लाने का प्रयास कर रही थीं।

इसके अलावा, जवानों ने पिछले एक साल में भारत से नेपाल स्मैक ले जाते हुए तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। इस वजह से बॉर्डर पर मादक पदार्थों के कारोबार में हलचल मची हुई है। ऐसे तमाम तस्करों और देश के दुश्मनों के लिए SSB के जवान काल बन गए हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार