सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

देश के टुकड़े करने की साजिश... तिरंगे में अशोक चक्र की जगह लगाया 'चांद-तारा', बिहार में जुलूस के दौरान लगें राष्ट्रविरोधी नारें

Bihar News: राष्ट्रीय ध्वज के वास्तविक स्वरूप के साथ छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, SP ने लिया बड़ा एक्शन।

Ravi Rohan
  • Sep 16 2024 5:15PM

बिहार के सारण में जिहादियों ने सरेआम देश विरोधी हरकत की है। यहाँ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के वास्तविक स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की गई है। सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में तिरंगा लहराया गया, जिसमें अशोक चक्र की जगह पर चंद और तारा बना था।

जिले के जलालपुर प्रखंड के कोपा बाजार में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में तिरंगे के साथ छेड़छाड़ के आरोपियों पर एसपी सारण डॉ. कुमार आशीष ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया और विवादित झंडा जब्त कर लिया है।

वीडीओ हो रहा वायरल 

जानकारी के मुताबिक, रविवार को पूरी रात चले जुलूस के बाद सोमवार को जब जश्न मनाने के लिए जुलूस बनाकर सड़क पर निकले तो उनके जुलूस का एक वीडियो सामने आया जिसमें अशोक चक्र की जगह चांद-सितारा लगा दिखा। यह वीडीओ सुबह से ही वायरल हो रहा है।

इस घटना के बाद हिंदू संगठनों ने अपना विरोध दर्ज कराया है। इसके बाद माहौल गरमा गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोपा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की और कोपा बाजार निवासी रकीब पठान और मोहम्मद कैफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

पिकअप सहित झंडा जब्त 

वहीं अन्य की गिरफ्तारी को लेकर पूछताछ जारी है। एसपी ने कहा है कि, कोपा में ईद ए मिलादुन्नबी के जुलूस में तिरंगा झंडा फहराये जाने के मामले में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिकअप वाहन समेत विवादित झंडे को जब्त कर लिया और दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार