सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Rashmi Singh
  • Oct 8 2024 8:58AM

मंगलवार के दिन भगवान हनुमान का होता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति मंगलवार के दिन विधिपूर्वक भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना करता है। उसे बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त होता है और सभी कार्यों में सफलता मिलती है। साथ ही जीवन के हर संकट से निजात मिलती है। अगर आप भी अपना जीवन सुखमय चाहते हैं, तो मंगलवार के दिन इस विधि से हनुमान जी की पूजा करें। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगा भगवान हनुमान की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

 मेष (Aries)- आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज जरूरी काम के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष (Taurus)- आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। किसी खास काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।

मिथुन (Gemini)- आज आप किसी मुसीबत में फंस सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में न उलझें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. बिजनेस में कोई नया काम शुरू न करें। आर्थिक जोखिम न लें। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखना।

कर्क (Cancer)-  आज आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। पैतृक संपत्ति के कारण परिवार में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती हैं। कोई नया काम सोच विचार कर करें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। वाहन संभल कर चलाएं।

सिंह (Leo)- आज आपका पुराना रुका हुआ काम पूरा होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रियजनों का सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। पत्नी से सहयोग मिलेगा. किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। किसी नए काम की शुरुआत में आपको किसी खास व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।

कन्या (Virgo)- आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. बिजनेस में नया काम शुरू कर सकते हैं। जिससे लाभ के योग बनेंगे। आप किसी बड़ी साझेदारी में भागीदार बन सकते हैं। परिवार से सहयोग मिलेगा. परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

तुला (Libra)- आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें, कहीं बाहर न जाएं। किसी को बड़ी रकम उधार न दें। किसी पुराने बिजनेस पार्टनर के कारण आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक (Scorpio)- आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। काम की अधिकता के कारण मानसिक तनाव और शारीरिक थकान रहेगी। किसी काम से आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आज आप अपने किसी करीबी के कारण विवाद में फंस सकते हैं। परिवार में मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं।

धनु (Sagittarius)- आज आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। बिजनेस में नए काम आएंगे। आप कोई नया वाहन या मकान आदि खरीद सकते हैं।

मकर (Capricorn)- आज आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आप स्वास्थ्य में राहत महसूस करेंगे। परिवार में प्रेम का माहौल रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। बिजनेस में नया काम मिलेगा. किसी अनजान व्यक्ति को बड़ी रकम उधार न दें।

कुंभ (Aquarius)- आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं, जिसके कारण आपका मन परेशान रहेगा। परिवार में किसी से मनमुटाव होगा। आज आप वाद-विवाद में न पड़ें तो बेहतर होगा, अन्यथा अपमान का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में उतार-चढ़ाव रहेगा। आज कामकाज में रुकावटें आएंगी।

मीन (Pisces)- आज थोड़ा सावधान रहें. वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार या समाज में किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य होने की संभावना रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखना।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार