सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

बांसुरी स्वराज को मिली बड़ी जिम्मेदारी, NDMC सदस्य की ली शपथ

बांसुरी स्वराज की चुनावी एंट्री के बाद एनडीएमसी में शामिल करने का MHA ने लिया फैसला।

Ravi Rohan
  • Jul 4 2024 1:36PM

गृह मंत्रालय के द्वारा लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) का आज यानी गुरुवार को सदस्य नियुक्त किया गया है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज नई दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद हैं। 3 जुलाई शाम को जारी एक अधिसूचना में गृह मंत्रालय ने स्वराज के एनडीएमसी के सदस्य के रूप में नियुक्ती की घोषणा की। 

बुधवार को परिषद की बैठक के दौरान उन्होंने एनडीएमसी के सदस्य के रूप में शपथ ली। इस बार नई दिल्ली सीट से बांसुरी स्वराज के चुनावी एंट्री करने के बाद यह नियुक्ति का फैसला लिया गया है। इसके साथ ही स्वराज पिछले दस सालों से इस पद पर रहीं मीनाक्षी लेखी की जगह लेंगी।

सतीश उपाध्याय ने दिलाई शपथ

परिषद की बैठक के दौरान लोकसभा सांसद बांसुरी स्वराज ने एनडीएमसी के सदस्य के रूप में शपथ ली। एनडीएमसी के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने स्वराज को सदस्य पद की शपथ दिलाई।

एनडीएमसी सदस्य करता हैं ये काम

नई दिल्ली नगरपालिका क्षेत्र के शासन और प्रशासन में एनडीएमसी का सदस्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एनडीएमसी के सदस्य के जिम्में भूमि के उपयोग, ज़ोर्निंग नियंत्रण और बुनियादी ढांचे के विकास के साथ शहरी नियोजन से संबंधित नीतियों के निर्माण तथा कार्यान्वयन में योगदान देना है।

एनडीएमसी में हैं ये लोग एनडीएमसी में अब ये लोग शामिल है. अध्यक्ष नरेश कुमार हैं. जो दिल्ली के मुख्य सचिव भी हैं. नवनियुक्त सदस्य नई दिल्ली सांसद बांसुरी स्वराज, उपाध्यक्ष और दिल्ली भाजपा के पूर्व प्रमुख सतीश उपाध्याय, विशाखा सैलानी, कुलजीत चहल और गिरीश सचदेवा हैं। इसके अलावा के दो आम आदमी पार्टी के सदस्य, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली कैंट विधायक वीरेंद्र सिंह कादियान परिषद में हैं। अन्य सदस्य नौकरशाही वर्ग के हैं।

200 मेगावाट सौर ऊर्जा की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी

एनडीएमसी अधिकारियों ने कहा है कि, बिजली की कमी को दूर करने के लिए परिषद ने 200 मेगावाट सौर ऊर्जा को खरीदने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। एक बयान में कहा गया है कि, एनडीएमसी ने दीर्घकालिक आधार पर आवंटन हेतू 25 वर्ष की अवधि के लिए अपने आईएसटीएस ट्रेंच में उपलब्ध भारतीय सौर ऊर्जा निगम एसईसीआई के माध्यम से 200 मेगावाट सौर ऊर्जा की खरीद के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार