उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के रतिभानपुर में एक बड़ा हादसा हो गया है। दरअसल, भोलेबाबा के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ मचने से कई लोगों की मौत होने और बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने की आशंका है। घायल महिला और बच्चों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, अब तक 27 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में बच्चें व महिलाएं शामिल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं रिपोर्ट तलब की है।
एटा के सीएमओ ने कहा कि, सत्संग हादसे से 27 लोगों के शव यहां आये हैं। जिसमें 25 महिलाएं हैं। मरने वालों में बच्चें व महिलाओं की संख्या अधिक है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। वहीं सीएम ने हादसे की रिपोर्ट तलब करते हुए चीफ सेकरेटरी, डीजीपी और दो मंत्रियों को घटनास्थल पर भेजा है।
जानकारी के अनुसार हाथरस के गांव फुलराई में हुए हादसे के पीछे का कारण किसी तरह का अफवाह हो सकता है। मौके पर जिलाधिकारी समेत प्रशासन के कई अधिकारी पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम के लिए आयोजक ने अनुमति तो ली थी लेकिन जितनी संख्या प्रशासन को बताई गई थी उससे ज्यादा लोग पहुंचे थे। सम्भवतः इसलिए व्यवस्था चरमरा गई।