सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

देर रात बदले गए कई राज्यों के राज्यपाल, जानें किसकी कहां हुई नियुक्ति

सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।’’

Geeta
  • Jul 28 2024 7:49AM
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार देर रात कई राज्यों के लिए राज्यपालों की नियुक्तियों की घोषणा की गई. प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. 

 

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।’’ 
हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
 
ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. वहीं जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. रामेन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.

 

गुलाब चंद कटारिया, जो वर्तमान में असम के राज्यपाल हैं, को पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, जो वर्तमान में सिक्किम के राज्यपाल हैं, को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

 

सीएच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. सीपी राधाकृष्णन, जो वर्तमान में झारखंड के राज्यपाल हैं और तेलंगाना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार