सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भीलवाड़ा में राम रेवाड़ी शोभा यात्रा पर जिहादी झुंड ने किया हमला... मस्जिद से 'अल्लाह हू अकबर के नारे' के साथ बरसाए पत्थर

Rajasthan News: जलझूलनी एकादशी पर टूटी सालों पुरानी परंपरा, भीलवाड़ा में शोभायात्रा पर मस्जिद के ऊपर से पथराव। अब प्रशासन ने मस्जिदों को भेज नोटिस।

Ravi Rohan
  • Sep 15 2024 5:27PM

शनिवार को जलझूलनी एकादशी के मौके पर राजस्थान के शाहपुर जिले के अति संवेदनशील कस्बे जहाजपुर में पीतांबर राय महाराज (बेवाण) के जुलूस के दौरान मस्जिद के ऊपर से पथराव से अफरा-तफरी मच गई। धार्मिक जुलूस में शामिल लोगों पर जमकर पत्थरबाजी की गई और मस्जिद से 'अल्लाह हू अकबर' की नारेबाजी की हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही जहाजपुर से भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक गोपीचंद मीणा मौके पर पहुंचे और जिहादी-आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मस्जिद के बाहर ही धरने पर बैठ गए। तनाव बढ़ता देख जिला प्रशासन ने मस्जिद को नोटिस जारी किया और अतिक्रमण को हटा दिया। इसके बाद बीजेपी विधायक ने अपना धरना खत्म किया।

रविवार सुबह कस्बे में स्थिति शांतिपूर्ण है लेकिन तनावपूर्ण कायम है। सभी मंदिरों से निकले हुए जुलूस फिलहाल रोक दिये गये। अब पुलिस की मौजूदगी में उन्हें शांतिपूर्वक निकाला जा रहा है। आज मंदिरों में भगवान का जल विहार संपन्न होगा। जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मस्जिदों को नोटिस

शनिवार दोपहर को हुए जहाजपुर कस्बे के घटनाक्रम के बाद शाहपुरा के डीएम राजेंद्र सिंह शेखावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ जहाजपुर पहुंचे। जिला प्रशासन ने विधायक गोपीचंद मीणा के साथ दो बार बातचीत की।इसके बाद रात को विधायक गोपीचंद मीना ने अपना धरना समाप्त कर दिया।

इधर, नगर पालिका जहाजपुर ने जामा मस्जिद और तकिया मस्जिद को नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर अपने स्वामित्व और स्वीकृत नक्शे की प्रति उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। नगर पालिका ने शनिवार रात को ही शाहपुरा रोड पर तालाब के पास एक जिहादी लोगों द्वारा अस्थायी रूप से कब्जा कर बनाई गई कई दुकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें हटा दिया गया।  


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार