प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार पीएम बनने के बाद पहली बार रूस दौरे पर है। पीएम मोदी रूस के मॉस्को पहुंच चुके है। मॉस्कों एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया है। इस दौरान रूस के कई बड़े नेता और सैन्य अधिकारी वहां मौजूद रहे। यहां पीएम मोदी के लिए खास इंतजाम किए गए है। उनके लिए खास रिसेप्शन का भी प्रोग्राम रखा गाय।
बता दें कि, पीएम मोदी रुस के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर है। इस दौरान पीएम मोदी 22वें भारत रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
यहां देखें PM मोदी के दौरे का पूरा शेड्यूल
सुबह 10:55 बजे प्रधानमंत्री मोदा मास्को के लिए रवाना होंगे।
शाम 5:20 बजे उनका विमान वनुकोवो II अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड होगा। रात 9:30 बजे से 11:30 बजे तक उनकी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच प्राइवेट मीटिंग होगी। इसके बाद डिनर का आयोजन किया जाएगा।