सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Shardiya Navratri 2024: शारदीय नवरात्रि से पहले घर से निकाल दें ये चीजें... तभी सुख-समृद्धि के साथ होगा देवी मां का आगमन

Navratri 2024: पूजा के शुभ फल की प्राप्ति के लिए नवरात्रि से पहले कुछ चीजों को घर से हटा देना चाहिए।

Ravi Rohan
  • Sep 21 2024 7:08PM

नवरात्रि के दौरान कई नियमों का ध्यान रखा जाता है, ताकि माता रानी की कृपा साधक और उसके परिवार पर बनी रहे। नवरात्रि का समय बहुत ही पवित्र काल माना जाता है। इन नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा करने की परंपरा है। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि घटस्थापना के साथ माता रानी आपके घर आएं तो इसके लिए आपको नवरात्रि से पहले कुछ चीजों को घर से हटा देना चाहिए। 

ऐसी मूर्ति या तस्वीर ना रखें 

शारदीय नवरात्रि के दौरान घर में सकारात्मक माहौल रहना चाहिए। ऐसे में इस दौरान घर से देवी-देवताओं की खंडित मूर्तियां या तस्वीरें हटा देनी चाहिए, क्योंकि ये नकारात्मकता पैदा करती हैं। साथ ही ये घर में वास्तुदोष का कारण भी बन सकते हैं। ऐसे में आप इन्हें किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर सकते हैं।

इसका रखें ध्यान

शारदीय नवरात्रि के दौरान सात्विक भोजन करने की सलाह दी जाती है और लहसुन और प्याज खाने की भी मनाही होती है। अन्यथा आपको नवरात्रि के दौरान कोई लाभ नहीं मिलता है। ऐसे में कोशिश करें कि घर में लहसुन-प्याज न लाएं। इसके साथ ही जो फूल लंबे समय से सूखे हुए हों उन्हें भी नवरात्रि से पहले घर से बाहर निकाल देना चाहिए। क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता है। 

इन चीजों को बाहर फेंक दें

 शारदीय नवरात्रि से पहले आपको अपने घर से पुराने फटे जूते-चप्पल, टूटे शीशे का सामान, बेकार या टूटी हुई घड़ियां आदि हटा देना चाहिए। अन्यथा ये चीजें साधक की प्रगति में बाधा बन सकती हैं। इसके साथ ही आपको अपने घर से पुराने और फटे हुए कपड़ों को भी बाहर निकाल देना चाहिए। क्योंकि ये सभी वस्तुएं नकारात्मकता को बढ़ाती हैं।

 

 

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार