सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: मेष और मिथुन राशि वालों दिन सफलता से भरा होगा, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी सूर्य देवता की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Deepika Gupta
  • Sep 29 2024 7:41AM

रविवार के दिन सूर्य देवता की आराधना करना उत्तम मानी जाती है। सूर्य को रोजाना सुबह अर्घ्य देना चाहिए लेकिन रविवार के दिन जल चढ़ाने से व्यक्ति का मान-सम्मान, साहस और ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में आइए जानते है किन राशि वालों पर होगी सूर्य देवता की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

मेष (Aries)- आज का दिन सफलता से भरा होगा, स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आपके लिए आस-पास की यात्रा के योग बन रहे हैं। आज भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च करेंगे और साथ ही काम में भी और वृद्धि होगी। रिश्तेदारों से अटके धन की प्राप्ति होगी और किसी अच्छी जगह निवेश भी कर सकते है। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा, व्यापार आदि में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम रखें। आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

वृष (Taurus)- आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा, आपका मन अशांत रहेगा। किसी मामले से जुड़े कानूनी विवाद में सफलता मिलने के योग बन रहे है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini)- आज का दिन मिथुन राशियों के लिए लाभ होगा और दिन सफलता से भरा होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। 

कर्क (Cancer)-  आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पुराने निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। छात्रों को परीक्षा में की गई मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा।  व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा कार्य साझेदारी में आप शुरू कर सकते हैं, आय के नए स्रोत बनेंगे। किसी कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको उसमें सफलता मिलेगी।  परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे और मन आनंद से भरा रहेगा।

सिंह (Leo)- आज का दिन कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। धर्म-अध्यात्म से जुड़े मामलों और अध्ययन के लिए कुछ समय निकाल सकेंगे।  व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा, परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।  आप व्यर्थ के वाद विवाद में फंस सकते हैं, कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। 

कन्या (Virgo)- आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। नौकरी करने वालों को किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर मिल सकता है, जिससे करियर में उन्नति होगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी, वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें, वाणी पर संयम रखें। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पार्टनर का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं।

तुला (Libra)- आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा।  अगर आपकी कोई डील अटकी हुई थी तो वह आज फाइनल हो सकती है और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो सकता है। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।  परिवार के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक (Scorpio)- आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। धर्म कर्म के कार्यों में मन लगेगा और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा भी लेंगे।  परिवार में माता-पिता की स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं, वाद-विवाद से दूर रहें। नौकरी आदि का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। 

धनु (Sagittarius)- आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यापार में थोड़ा सा जोखिम लेंगे तो अच्छा मुनाफा होगा। विवाह योग्य लोगों से शादी के उत्तम प्रस्ताव आएंगे। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन का उपयोग संभाल करते हैं, पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रह सकता है।  व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। 

मकर (Capricorn)- आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा, स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।  पार्टनरशिप में किए गए कार्यों में आज आपको सफलता मिलेगी और पार्टनर के साथ संबंध भी अच्छे रहेंगे। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार आदि में हानि उठानी पड़ सकती है। लंबी यात्रा पर जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।

कुंभ (Aquarius)- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। रिलेशन में अगर आपने बिजनेस करने का मन बनाया है तो उसके लिए दिन अच्छा है। नौकरीपेशा वालों को आज अपना काम संभलकर करना होगा क्योंकि जल्दबाजी में काम करने में गलती हो सकती है। 
व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में संबंधियों के साथ समय अच्छा निकलेगा, किसी धार्मिक यात्रा अधिक पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों और संबंधियों का आर्थिक रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। 

मीन (Pisces)- आज का दिन आप कोई नया कार्य शुरू करेंगे। अगर स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान हैं तो आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा और प्रतिस्पर्धियों के लिए एक मजबूत प्रतिस्पर्धा पेश करेंगे।  किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता परिवार के साथ आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई नया वाहन या मकान आदि खरीदने के योग बनेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार