सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू और साइना नेहवाल का बैडमिंटन कोर्ट में मुकाबला, दिग्गज खिलाड़ी को महामहिम ने दी कड़ी चुनौती

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन का फ्रेंडली मैच खेला है। राष्ट्रपति को इस तरह बैडमेंटन खेलता देख हर कोई हैरान रह गया है। उन्होंने साइना को इस मैच में कड़ी टक्कर देती नजर आई।

Rashmi Singh
  • Jul 11 2024 7:02PM

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी और राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता साइना नेहवाल के साथ बैंडमिंटन का मुकाबला किया। इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने मंझे हुए खिलाड़ी की तरह कई शॉट लगाए। साथ ही राष्ट्रपति ने कई मौके पर साइना नेहवाल को मात दी। 

वहीं राष्ट्रपति और साइना नेहवाल का बैडमिंटन खेलते हुए वीडियो काफी तेजी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू  के सचिवालय ने सोशल मीडिाय हैंडल एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, "राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम ऐसे समय में भारत के बैडमिंटन की महाशक्ति के रूप में उभरने के अनुरुप है, जब महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर बड़ा प्रभाव डाल रही है।" बता दें कि, इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी का अनावरण किया था। 

राष्ट्रपति ने शेयर किया पोस्ट 
जानकारी के लिए बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने साइन के साथ बैडमिंट खेलते हुए तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर किया। फोटो शेयर कर राष्ट्रपति ने लिखा, "राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। साइना सहित पद्म पुरस्कार विजेता महिलाएं उनकी कहानी मेरी कहानी व्याख्यान श्रृंखला के तहत राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेगी।" 

साइन ने जाहिर की खुशी 
वहीं दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने भी राष्ट्रपति के साथ खेलने का मौका मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की। साइना ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, "भारत के राष्ट्रपति के साथ खेलना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह मेरे जीवन का कितना यादगार दिन है। मेरे साथ बैडमिंटन खेलने के लिए राष्ट्रपति जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।" 




सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार