सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कारगिल दिवस के पूर्व संध्या दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया कारगिल दिवस उत्सव

दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कारगिल विजय दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और राष्ट्र एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने इस उत्सव को मनाया।

Deepika Gupta
  • Jul 26 2024 4:37PM

दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा द्वारा कारगिल विजय दिवस के पूर्व संध्या दिल्ली के सेंट्रल पार्क में आयोजित उत्सव समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित दिल्ली भाजपा के सभी सांसद और राष्ट्र एवं प्रदेश के पदाधिकारियों ने इस उत्सव को मनाया। 

इस मौके पर सांसद सांसद मनोज तिवारी, रामवीर सिंह बिधूड़ी, योगेंद्र चंदोलिया, कमलजीत सहरावत सुश्री बांसुरी स्वराज एवं प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल,राष्ट्रीय मंत्री सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्य, भाजपा नेता सुमित भसीन, युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी सुमित सेठ एवं मोर्चा अध्यक्ष सागर त्यागी, महामंत्री अरुण दराल, गौरव जोरसिया, पुनीत शर्मा सहित, कार्यालय मंत्री ब्रजेश राय एवं अमित गुप्ता सहित अन्य युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

इस मौके पर जगत प्रकाश नड्डा, वीरेंद्र सचदेवा एवं अन्य नेताओं ने हाथ में मशाल लेकर एक कतार में आगे बढ़कर इस उत्सव को मनाया। जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि इस उत्सव को हम कारगिल दिवस के रूप में तो मनाते ही है लेकिन हम उन वीर जवानों की शहादत को भी याद करते हैं। पाकिस्तान ने किसी चोर के भांति भारत के जवानों पर अटैक किया जिसका जवाब भारत के जवानों ने भरपूर दिया। 

नड्डा ने कहा कि कारगिल विपरीत परिस्थिति में हमारे नव जवानों ने यह लड़ाई लड़ी थी दुश्मन चोटी पर था लेकिन हमारे जवानों ने हार नहीं मानी और बिना किसी रुकावट के योजना बद्ध तरीके से हमारे जवानों ने लड़ाई लड़ी और 25 साल बाद फिर से वहां तिरंगा लहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब कारगिल का युद्ध हो रहा था तो उन्होंने जवानों को जाकर शाबाशी भी दी क्योंकि वह उत्तर भारत के प्रभारी भी थे। उस वक्त के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई ने कहा था कि अगर कोई भी शाहिद होगा वह शहादत किसी एरिया परिवार या राज्य की नहीं होगी वह पूरे देश में होगी और उन्हें देश भर में शहादत को सम्मान किया जाएगा। 

इसी नियम को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने आगे बढ़ाया और आज उस देश के जवानों को पूरे सम्मान के साथ आगे बढ़ाया है। कांग्रेस की सरकार में फौज की क्या सुविधा मिलती थी यह किसी से नहीं छिपा लेकिन आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में बुलेट प्रूफ जैकेट सिर्फ बनाता ही नहीं है बल्कि दूसरे देशों को भी भेजने का काम कर रहा है। यह बदलते भारत की पहचान है और इसके लिए उसने प्रमाण भी दे दिया है कि अगर पाकिस्तान की गंदी नजर देश पर पड़ेगी तो भारत भी पाकिस्तान के घर में घुसकर उसका जवाब देगा।

तेजस्वी सूर्य ने कार्यक्रम के स्वागत भाषण में सभी आए आगंतुको का स्वागत करते हुए कहा कि 25वें कारगिल दिवस को उत्सव को मानने के पीछे का संकल्प और उद्देश्य सिर्फ युवाओं को इस विजय के बारे में बताना है। देश के लगभग 900से अधिक स्थानों पर युवा इस कार्यक्रम को मना रहा है। कारगिल दिवस के इस उत्सव के पीछे कितनी कुर्बानियां हुई। इस बात की भी युवाओं के बीच ले जाना और उनसे इससे रूबरू करवाना हमारी जिम्मेदारी है। 13 फीसदी जीडीपी का आर्मी और डिफेंस पर खर्च हो रहा है लेकिन एक कांग्रेस की सरकार थी जिसने आर्मी के नाम पर भी देश को लूटने का काम किया है। आज एक विजनरी दृश्य होने के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डिफेंस को एक नई मजबूती दी है।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार