सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

'छात्र नेता से लेकर जननेता के रुप में रहेंगे अमर', भाजपा दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा ने किया स्व. सुशील कुमार मोदी की श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन... अर्पित की पुष्पांजलि

श्रद्धांजलि सभा में स्व. सुशील कुमार मोदी जी के चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि किया। सभा में भजन कीर्तन भी किया गया।

Geeta
  • Jun 2 2024 10:52PM
'1974 में जय प्रकाश नारायण द्वारा चलाए जा रहे स्मपूर्ण क्रान्ति आंदोलन में एक छात्र नेता से लेकर भाजपा के लोक प्रिय राजनेता तक की यात्रा करने वाले सुशील कुमार मोदी भारतीय राजनीति के एक महान नायक थे।', ये बातें भाजपा दिल्ली प्रदेश महामंत्री और पूर्वी दिल्ली से सासंद प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा जी ने आज दिल्ली स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में भाजपा पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आयोजित एक श्रद्धांजलि सभा में कही।
 
उन्होंने मोदी जी के देह दान सहित जीवन के कई प्रेरक संस्मरण सुनाए। राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री नरेश बंसल ने कहा कि युवाओं को सुशील मोदी जी के जीवन और आदर्शो से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनकी स्मृतियां सदैव समाज को प्रेरित करती रहेंगी।

 

 इस आयोजन में अपना विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख ने कहा कि सुशील कुमार मोदी जी एक कुशल संगठनकर्ता के रुप बिहार में भाजपा को नई ऊंचाई प्रदान की। श्रद्धांजलि सभा में अपने विचारों को रखते हुए भाजपा दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री नीरज तिवारी ने बताया कि सुशील मोदी जी एक लेखक के रुप में ' लालू की लीला" और ' बीच समर' में जैसी किताबे भी लिखी थीं जो काफ़ी चर्चित हुई थी।

 

 उन्होंने कहा कि 74 के आंदोलन में 19 महिने तक उन्हे मीसा बंदियों के रुप में तत्कालिन इंदिरा गांधी सरकार द्वारा कठोर यातनाएं दी गई। राम मंदिर निर्माण आंदोलन में भी उन्हे कारावास झेलना पड़ा था। इस अवसर पर बोलते हुए एबीवीपी के दिल्ली प्रान्त उपाध्यक्ष डॉ.मोना शर्मा ने कहा कि बिहार को लालू प्रसाद यादव के जंगल राज से मुक्त कराने में सुशील मोदी जी की महत्वपूर्ण भूमिका थी। 

 

श्रद्धांजलि सभा में स्व. सुशील कुमार मोदी जी के चित्र पर उपस्थित लोगों ने पुष्पांजलि किया। सभा में भजन कीर्तन भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल मोर्चा नेत्री श्रीमति आभा झा ने किया। कार्यक्रम का संयोजन पूर्वांचल मोर्चा दिल्ली प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री संजय तिवारी, अनिल उपाध्याय, अरुण प्रधान जी, प्रदीप भईया जी, नलिन त्रिपाठी जी, रश्मि मिश्रा,लोग सहित सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार