सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का दावा, NDA को एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमान से ज्यादा लोकसभा सीटें मिलेंगी

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि NDA को एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमान से ज्यादा लोकसभा सीटें मिलेंगी।

Ankur Pratap
  • Jun 2 2024 7:44PM
केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि NDA को एग्जिट पोल में लगाए गए अनुमान से ज्यादा लोकसभा सीटें मिलेंगी। आठवले ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 543 सदस्यीय लोकसभा में 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। एग्जिट पोल में शनिवार को अनुमान लगाया गया कि पीएम मोदी लगातार तीसरी बार सत्ता में बने रहेंगे तथा भाजपा नीत एनडीए को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने की उम्मीद है।

NDA को 361-401 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है 

'इंडिया टुडे-एक्सिस मॉय इंडिया' ने अपने एग्जिट पोल में NDA को 361-401 सीटें मिलने की संभावना जताई है। उसका अनुमान है कि इंडिया गठबंधन को 131-166 सीट से संतोष करना पड़ेगा। 'एबीपी-सी वोटर' ने बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन के लिए 353-383 सीट और विपक्षी इंडिया गठबंधन के लिए 152-182 सीट का अनुमान लगाया है। 'टुडेज़ चाणक्य' ने 2019 के चुनावों की तुलना में बीजेपी और उसके गठबंधन के लिए कहीं अधिक सीट मिलने की भविष्यवाणी की है। इसने बीजेपी को 335 सीट और एनडीए को 400 सीटें दी हैं। इसने विपक्षी गठबंधन को 107 सीटें दी हैं । इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने अपने गठबंधन के लिए 400 पार का नारा दिया था।

रामदास आठवले ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि एग्जिट पोल में अनुमान लगाया गया है कि NDA 350 से 375 सीट जीतेगा। किंतु, बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को ज्यादा सीटें मिलेंगी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख आठवले ने कहा कि महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति 35 से 40 सीटें जीतेगी और देश में एनडीए को 400 से अधिक सीटें मिलेंगी। सनद रहे कि आठवले की पार्टी एनडीए में शामिल है। महाराष्ट्र में महायुति में सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, भाजपा और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा शामिल हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार