सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अयोध्या में नवरात्रि के दौरान मांस-मछली की बिक्री पर रोक, CM योगी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

UP News: धर्म नगरी अयोध्या में नवरात्रि के 9 दिन मांस उत्‍पादों की बिक्री और वितरण पर लगा प्रतिबंध, पकड़े जाने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Ravi Rohan
  • Oct 2 2024 11:16AM

अयोध्या जिले में नवरात्रि के दौरान, 3 अक्टूबर से मांस, मुर्गा, और मछली की दुकानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, जो 11 अक्टूबर तक जारी रहेगा। यह जानकारी सहायक आयुक्त खाद्य-दो, मानिकचंद्र सिंह ने साझा की। उन्होंने बताया कि अगर किसी दुकान पर मांस की बिक्री या भंडारण हो रहा है, तो सूचना 05278-366607 पर दी जा सकती है, ताकि खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जा सके।

श्री राम मंदिर में दर्शन का नया समय

शारदीय नवरात्र के अवसर पर, 3 अक्टूबर से राम मंदिर के दर्शन का समय भी बदल दिया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य, डा. अनिल कुमार मिश्र ने इस संबंध में एक विज्ञप्ति जारी की है। मंदिर के दर्शन की अवधि आधे घंटे कम की गई है, अब दर्शन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक ही होंगे, जबकि पहले यह साढ़े छह बजे से शुरू होते थे। मंगला और श्रृंगार आरती का समय भी बदला गया है—मंगला आरती अब सुबह 4:30 बजे से और श्रृंगार आरती 6:30 बजे से शुरू होगी।

नए दर्शन समय की जानकारी

श्री राम मंदिर के व्यवस्थापक गोपाल राव ने बताया कि:

-4:30 से 4:40 बजे: मंगला आरती
-4:40 से 6:30 बजे: पट बंद, अभिषेक, और श्रृंगार
-6:30 बजे: श्रृंगार आरती
-7:00 बजे: दर्शन शुरू (डी-1 चेक प्वाइंट से)
-9:00 बजे: दर्शन समाप्त, पट बंद (बालभोग के लिए)
-9:05 से 11:45 बजे: दर्शन
-12:00 बजे: भोग आरती
-12:30 से 1:30 बजे: पट बंद, शयन

अपराह्न दर्शन के बाद, फिर से दर्शन का समय 1:30 से 4:00 बजे तक होगा। इसके बाद, शाम की आरती और दर्शन का समय निर्धारित किया गया है। ये सभी समय बदलाव भक्तों के लिए महत्वपूर्ण हैं, ताकि वे नवरात्रि के अवसर पर भगवान के दर्शन का लाभ उठा सकें।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार