सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Vande Bharat: 23 से नियमित चलेगी भगवा रंग की आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस, जारी हुआ शेड्यूल

PM मोदी ने 16 सितंबर को अहमदाबाद, गुजरात से वर्चुअल माध्यम से आगरा-वाराणसी वंदे भारत को हरी झंडी दिखकर रवाना किया था।

Ravi Rohan
  • Sep 19 2024 2:22PM

आगरा-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस 23 सितंबर से शुक्रवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी। 8 कोच की यह ट्रेन सुबह 6 बजे कैंट स्टेशन से रवाना होगी और दोपहर एक बजे वाराणसी पहुंचेगी। वाराणसी से दोपहर 3:20 बजे चलकर रात 10:20 बजे कैंट पहुंचेगी। यह 551 किमी की दूरी 7 घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन के चलने से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।

एक साल से आगरा से प्रयागराज और वाराणसी के लिए वंदे भारत की मांग की जा रही है। रेल मंडल आगरा में अभी तीन वंदे भारत चल रही हैं। पीएम मोदी ने 16 सितंबर को अहमदाबाद, गुजरात से वर्चुअल माध्यम से आगरा-वाराणसी वंदे भारत को हरी झंडी दिखकर रवाना किया था।

चौथे वंदे भारत को लेकर आगरा कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल और केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू शामिल हुए। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री ने आगरा से टूंडला तक ट्रेन से यात्रा की।

8 कोच वाली वंदे भारत 23 से चलेगी

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज जोन के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि, आठ कोच वाली वंदे भारत 23 सितंबर से चलेगी। इसमें 7 चेयर कार और एक एक्जीक्यूटिव क्लास कोच होगा। वंदे भारत ट्रेन टूंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन पर रुकेगी।

कानपुर सेंट्रल और प्रयागराज जंक्शन पर पांच-पांच मिनट और बाकी स्टेशनों पर दो-दो मिनट रुकेगी। ट्रेन की मरम्मत का काम आगरा में किया जाएगा। इसे उत्तर-मध्य रेलवे के लोको पायलट और गार्ड चलाएंगे।

ट्रेन में 602 सीटें होंगी

चेयरकार कोच में 78 यात्री और एक्जीक्यूटिव क्लास कोच में 56 यात्री यात्रा कर सकते हैं। भगवा रंग के वंदे भारत कोच के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 8 कोचों में से सात चेयर कार होंगे और एक एक्जीक्यूटिव क्लास होगा। यानी कुल 602 सीटें होंगी।

 ये है ट्रेन का टाइम टेबल

 आगरा से वाराणसी

स्टेशन का नाम           समय

आगरा कैंट              सुबह 6 बजे चलेगी
टूंडला                         सुबह 6:48 बजे
इटावा                    सुबह 7:40 बजे
कानपुर सेंट्रल            सुबह 9:15 बजे
प्रयागराज जंक्शन       सुबह 11:25 बजे
वाराणसी                    दोपहर 1 बजे

 

 वाराणसी से आगरा के लिए 

स्टेशन का नाम             समय

वाराणसी                         दोपहर 3:20 बजे
प्रयागराज जंक्शन       शाम 4:50 बजे
कानपुर सेंट्रल               शाम 6:57 बजे
इटावा जंक्शन               रात 8:17 बजे
टूंडला जंक्शन             रात 9:32 बजे
आगरा कैंट                  10:20 बजे

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार